महाराष्ट्र

रनाला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन कक्ष, सरपंच साबले की पहल

Maharashtra News : रनाला गांव में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन कक्ष बनेगा। सरपंच पंकज साबले की पहल से 15 लाख की निधि से बनने वाले इस कक्ष में मनोरंजन व सामाजिक संवाद की सुविधाएं होंगी।

आकाश मसने

Ranala News Hindi: रनाला गांव में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष मनोरंजन कक्ष के निर्माण का भूमिपूजन रविवार को संपन्न हुआ। यह पहल गांव के सरपंच पंकज साबले द्वारा की गई है, जिसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ा अहम कदम माना जा रहा है। महाराष्ट्र विधान परिषद के विधायक कृपाल तुमाने की निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस कक्ष का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन, विश्राम और सामाजिक संवाद के लिए एक सुरक्षित मंच उपलब्ध कराना है।

मनोरंजन के साथ सामाजिक संवाद का मंच

इस मनोरंजन कक्ष में टीवी, वाई-फाई, कराओके सिस्टम, अखबार, टेबल और कुर्सियों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे वरिष्ठ नागरिकों को नियमित मेलजोल, विचार-विमर्श और मानसिक सक्रियता के अवसर मिलेंगे। गांववासियों का मानना है कि इस पहल से वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में खुशी, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट