संजय राउत (सौजन्य सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

'अखंड भारत नहीं बनाना चाहती भाजपा', संजय राउत बाेले- मोदी सरकार की मंशा PoK...

Sanjay Raut Targeted The Government: राजनाथ सिंह के बयान को लेकर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होनें आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है।

पूजा सिंह

MP Sanjay Raut : लोकसभा में 'ऑपरेशन 'सिंदूर' पर तीखी बहस हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा PoK को लेकर दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है। रक्षा मंत्री के बयान को लेकर राज्यसभा सांसद और शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता संजय राउत ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि, 'भारतीय जनता पार्टी कि सरकार पाकिस्तान से लड़ना नहीं चाहती, वे 'अखंड भारत' नहीं बनाना चाहती।'

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि, राजनाथ सिंह ने कल संसद में कहा कि, पाकिस्तान में घुस कर पीओके पर कब्जा करने का हमारा कोई इरादा नहीं था, ये बहुत गंभीर बात है। उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी बार बार बोल रही थी, कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनें तो पीओके को भारत का हिस्सा बनाएंगे, ये बात योगी आदित्यनाथ भी बोल रहे थे। लोकसभा में अमित शाह ने कहा था कि पीओके के लिए हम बलिदान देंगे।''

'अखंड भारत का निर्माण नहीं करना चाहती हैं सरकार'

उन्होनें आगे कहा कि, 'लेकिन कल उनके रक्षा मंत्री बोल रहे हैं हमारा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं है। और उस भाषण का प्रधानमंत्री गौरव करते हैं। यानी बीजेपी की मंशा साफ है कि वो पाकिस्तान के साथ लड़ना नहीं चाहते। वो अखंड भारत नहीं बनाना चाहते और पीओके जो पाकिस्तान के कब्जे में है उसको भी भारत में हासिल नहीं करना चाहते।

रक्षा मंत्री के जवाब पर बवाल

बता दें कि, सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पूरी तरह सफल रहा उन्होंने किसी दबाव में आकर ऑपरेशन रोकने की बात को बेबुनियाद बताया। आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि, सैन्य कार्रवाई का मकसद किसी क्षेत्र पर कब्जा करना नहीं, बल्कि आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद करना था और उन निर्दोष नागरिकों को न्याय दिलाना था जो पहलगाम हमले में मारे गए थे।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान