Mumbai Tulsi Lake Water Level Overflow: मुंबई और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से शहर के पेयजल भंडार में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में जल संग्रहण 3.73 प्रतिशत बढ़कर कुल उपयोगी क्षमता के 16।92 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं, विहार झील 90.61 प्रतिशत और तुलसी झील 82.14 प्रतिशत क्षमता तक भर चुकी है, जिससे मानसून की शुरुआत में जल उपलब्धता को लेकर बनी चिंता काफी हद तक कम हुई है।
मुंबई और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से शहर के पेयजल भंडार में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जल अभियंता विभाग के अनुसार मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाली सातों झीलों में कुल उपयोगी जल भंडारण क्षमता का 16.92 प्रतिशत पानी जमा हो चुका है।
इन जलाशयों में कुल 2,44,900 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे के बीच जलाशयों के आसपास हुई लगातार बारिश से जलस्तर में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे मानसून की शुरुआत में पानी की उपलब्धता को लेकर बनी चिंताओं के बीच बड़ी राहत मिली है।
प्रमुख जलाशयों में भातसा का जलस्तर बढ़कर 14.12 प्रतिशत, मध्य वैतरणा का 18।35 प्रतिशत और तानसा का 17.34 प्रतिशत हो गया है। वहीं, मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाली विहार झील 90.61 प्रतिशत और तुलसी झील 82.14 प्रतिशत क्षमता तक भर चुकी है, जो हालिया बारिश का सकारात्मक असर दर्शाता है। अन्य जलाशयों में मोदक सागर में 30.96 प्रतिशत और ऊपरी वैतरणा में 4.99 प्रतिशत उपयोगी जल भंडार दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 5 दिनों तक मानसून की आफत: मुंबई-ठाणे में येलो अलर्ट, पुणे-रायगढ़ के घाटों के लिए ऑरेंज अलर्ट