हत्या के आरोपी ने अपने ही परिवार को बनाया बंधक (Image- Social Media) 
रायगड

हत्या के आरोपी ने अपने ही परिवार को बनाया बंधक, छुड़ाने गई पुलिस पर कुल्हाड़ी और दरांती से हमला

Crime News: पनवेल में हत्या का आरोपी सोबन महतो ने संपत्ति विवाद में अपने परिवार को बंधक बनाया और पुलिस पर हमला किया, बचाव अभियान में चार पुलिसकर्मी घायल हुए।

अर्पित शुक्ला

Thane News: मुंबई के पास पनवेल शहर में एक नाटकीय घटनाक्रम में हत्या के एक आरोपी ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने ही माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। पुलिस ने जब रिश्तेदारों को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक रायगढ़ जिले के ओल्ड पनवेल स्थित गोडसे अली इलाके में बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को हुई इस घटना में कम से कम चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने आरोपी को काबू करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे शुरू हुआ बचाव अभियान बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे समाप्त हुआ।

अपने ही परिवार को बनाया बंधक

पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आरोपी सोबन बाबूलाल महतो (35) बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे कुल्हाड़ी और दरांती लेकर अपने भाई के घर में घुस गया। उन्होंने बताया कि महतो ने अपने भाई और तीन बच्चों के अलावा अपने माता-पिता को भी बंधक बना लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2018 के एक हत्या मामले में आरोपी और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए महतो ने पीड़ितों को बंधक बना लिया तथा धमकी दी कि अगर पुलिस ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो वह उन्हें मार डालेगा।

अधिकारियों को दी धमकी

पुलिस को सूचना मिलते ही एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महतो को आत्मसमर्पण के लिए मनाने की उनकी शुरुआती कोशिशें नाकाम रहीं क्योंकि उसने अधिकारियों को धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

बंधकों को छुड़ा लिया गया

जब पुलिस ने देखा कि आरोपी अपनी 16 साल की भतीजी की गर्दन पर दरांती रखे हुए है, तो कांस्टेबल दाकी और मोकल उस पर टूट पड़े और उसे दबोच लिया। आखिरकार बंधकों को छुड़ा लिया गया। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।- एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल