पुणे के एफसी रोड पर युवा कांग्रेस ने E20 ईंधन के विरोध  सोर्स- X
पुणे

पुणे में E20 ईंधन के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, युवा कांग्रेस ने स्पेयर पार्ट्स का किया प्रतीकात्मक श्राद्ध

E20 Fuel Protest Pune: पुणे के एफसी रोड पर युवा कांग्रेस ने E20 ईंधन के विरोध में वाहनों के कल-पुर्जों का प्रतीकात्मक श्राद्ध किया। संगठन ने माइलेज और मेंटेनेंस खर्च को लेकर चिंता जताई।

रूपम सिंह

Pune E20 Fuel Protest Congress Youth: पुणे में E20 ईंधन के इस्तेमाल को लेकर पुणे शहर युवा कांग्रेस ने बुधवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। एफसी रोड स्थित गुडलक चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने वाहनों के विभिन्न कल-पुर्जों का प्रतीकात्मक ‘श्राद्ध’ किया। प्रदर्शन के जरिए सरकार और वाहन चालकों का ध्यान E20 ईंधन से जुड़े संभावित असर और पुराने वाहनों के रखरखाव की बढ़ती लागत की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया।

वाहन के कल-पुर्जों का किया प्रतीकात्मक श्राद्ध

प्रदेश पदाधिकारी अक्षय जैन की पहल पर आयोजित आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने स्पेयर पार्ट्स, रबर के पुर्जे, सील और गैस्केट आदि का प्रतीकात्मक श्राद्ध किया। युवा कांग्रेस का कहना है कि E20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहनों के कुछ हिस्सों में घिसावट बढ़ने और उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होने को लेकर वाहन मालिकों में चिंता है।

सरकार से नागरिकों की चिंताओं पर ध्यान देने की मांग

युवा कांग्रेस ने मांग की कि E20 ईंधन को लेकर वाहन चालकों की समस्याओं और आशंकाओं पर सरकार गंभीरता से विचार करे। संगठन का कहना है कि ईंधन नीति बनाते समय पर्यावरणीय लाभों के साथ पुराने वाहनों पर पड़ने वाले आर्थिक असर को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

पुराने वाहनों के रखरखाव का खर्च बढ़ने की चिंता

युवा कांग्रेस के पश्चिम अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने कहा कि E20 लागू करते समय केवल पर्यावरण के पहलू पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। पुराने वाहनों के रखरखाव पर अतिरिक्त खर्च आम नागरिकों की जेब पर भारी पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से इस पहलू पर भी स्पष्ट नीति बनाने की मांग की।

माइलेज कम हुआ तो जिम्मेदारी कौन लेगा?

अक्षय जैन ने सवाल उठाया कि यदि E20 ईंधन के कारण वाहनों का माइलेज कम होता है और मेंटेनेंस खर्च बढ़ता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ना चाहिए और सरकार को उनकी चिंताओं का समाधान करना चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

प्रदर्शन में दीप्ति चौधरी, यशराज पारखी, सौरभ अमराले समेत युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने E20 ईंधन से जुड़े तकनीकी और आर्थिक प्रभावों पर सरकार से व्यापक चर्चा की मांग की है।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान