येरवडा जेल के बाहर पटाखे फोड़कर गैंगस्टर का जन्मदिन मनाने वाला आरोपी  (सोर्स-सोशल मीडिया)
पुणे

येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार

Gangster Birthday Celebration Yerwada Jail: येरवडा जेल में बंद गैंगस्टर सुल्तान के जन्मदिन पर बाहर पटाखे फोड़ने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

अनिल सिंह

Gangster Birthday Yerwada Jail: पुणे की अति-सुरक्षित मानी जाने वाली येरवडा केंद्रीय कारागार के बाहर से सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक और दुस्साहस का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर सुल्तान सैयद के जन्मदिन के अवसर पर उसके दोस्तों ने जेल की सुरक्षा दीवार के ठीक बाहर न केवल जमकर पटाखे फोड़े, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

जैसे ही यह वीडियो पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया, हरकत में आई पुणे पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन सवाल ये भी उठ रहा है कि घटना के समय पुलिस क्या कर रही थी। 

'हैप्पी बर्थडे सुल्तान भाई' लिखे पटाखे फोड़कर बनाई रील

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि येरवडा जेल में सजा काट रहे आरोपी सुल्तान सैयद के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उसके दोस्त शंकर भालके ने अजीबोगरीब तरीका अपनाया। शंकर भालके अपने साथियों के साथ येरवडा जेल परिसर के पास पहुंचा और सुरक्षा दीवार के निकट 'हैप्पी बर्थडे सुल्तान भाई' लिखे पटाखों में आग लगा दी।

इतना ही नहीं, इस पूरे तमाशे की मोबाइल से रील रिकॉर्ड की गई और उसे बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया गया, जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गई।

लक्ष्मी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

जेल परिसर जैसे संवेदनशील और अति-प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर इस प्रकार खुलेआम आतिशबाजी करने और अपराधी का महिमामंडन करने पर पुणे पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।

वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस की साइबर और सोशल मीडिया निगरानी टीम ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने लोकेशन और फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शंकर भालके को हिरासत में ले लिया। लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपराध और अपराधियों का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं

मामले पर जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश गिट्टे ने बताया कि जेल के बाहर आतिशबाजी कर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति का समर्थन करने और उसे बढ़ावा देने की कोशिश की गई थी।

उमेश गिट्टे ने कहा, "हमारी सोशल मीडिया टीम ने वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अपराध या अपराधियों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग सख्त कानूनी कदम उठाएगा।" पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन से युवक शामिल थे।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज