महाराष्ट्र में मौसम विभाग की चेतावनी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

महाराष्ट्र में मौसम विभाग की चेतावनी, तेज बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क

राज्य के पश्चिमी घाट, कोकण और विदर्भ के कई इलाकों में बारिश का जोर बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने रत्नागिरी, पुणे घाट क्षेत्र और सातारा घाट क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आंचल लोखंडे

पुणे:भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के किनारे बने कम दबाव के क्षेत्र तथा समुद्र सतह से 7.6 किलोमीटर तक सक्रिय चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से राज्य में मानसूनी गतिविधियां और तेज हो गई हैं। राज्य के पश्चिमी घाट, कोकण और विदर्भ के कई इलाकों में बारिश का जोर बढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने रत्नागिरी, पुणे घाट क्षेत्र और सातारा घाट क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में आज मुसलाधार से अति मुसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे सड़कें बंद होने, भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश सक्रिय है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

रायगढ़, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर के घाट क्षेत्र, नागपुर, भंडारा, नांदेड, गोंदिया, चंद्रपुर और गडचिरोली जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इसके अलावा जलगांव, अहमदनगर, संभाजीनगर (औरंगाबाद), परभणी, बीड, अकोला, अमरावती, वाशिम, यवतमाल और वर्धा जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ‘कोल्हापुरी चप्पल 1 लाख रुपए में बेच रहा प्राडा’, खड़गे ने साधा निशाना

मौसम विभाग की ताजा चेतावनी और सलाह

बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के किनारे पर बने कम दबाव के क्षेत्र और उससे जुड़ी चक्रवाती हवाओं से महाराष्ट्र में नमी और बादलों की मात्रा बढ़ रही है। यही वजह है कि कोकण और पश्चिमी घाट के इलाकों में अगले 48 घंटों में बारिश का जोर अधिक रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार 29 जून को ही पूरे देश में फैल गया है, जो सामान्य तारीख से नौ दिन पहले है। आम तौर पर यह 8 जुलाई तक पूरे देश में सक्रिय होता है।

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निचले इलाकों में न जाएं, घरों के आसपास जलनिकासी व्यवस्था साफ रखें और आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करें। महाराष्ट्र में आज से मानसूनी बारिश का दौर तेज हो सकता है। कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश के कारण जलभराव, भूस्खलन और यातायात बाधित होने की आशंका है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में