प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
पुणे

ऐन वक्त पर पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची प्रेमिका, मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, जानें ऐसा क्या हुआ

Pune Girl Stops Marriage: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां शादी की रस्मों के बीच दूल्हे की कथित पत्नी/प्रेमिका ने पुलिस के साथ धावा बोलकर शादी रुकवा दी।

आकाश मसने

Marriage Stopped In Varanasi: धर्म की नगरी काशी में एक शादी समारोह उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया जब 'सात फेरों' से ठीक पहले महाराष्ट्र के पुणे से आई एक युवती ने एंट्री मारी। मामला मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के एक मैरिज लॉन का है, जहां जौनपुर के जलालपुर निवासी एक युवक की बारात आई हुई थी। शहनाइयां बज रही थीं, लेकिन तभी पुलिस के साथ पहुंची युवती ने यह कहकर सबको सन्न कर दिया कि "यह शादी नहीं हो सकती, यह शख्स मेरा पति है।"

फेसबुक से शुरू हुई थी लव स्टोरी

युवती का दावा है कि पुणे में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात जौनपुर के इस युवक से फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और युवती के अनुसार दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। हालांकि, युवक ने धोखे से वाराणसी में दूसरी शादी तय कर ली।

खुद फोटो भेजकर दी चुनौती

हैरानी की बात यह है कि दूल्हे ने खुद अपनी सगाई की तस्वीरें युवती को भेजकर उसे उकसाया था। युवती ने बताया कि जैसे ही उसे पता चला कि प्रेमी भेलूपुर (महमूरगंज) की एक लड़की से शादी कर रहा है, वह तुरंत पुणे से फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची। उसने पहले ही युवक के खिलाफ पुणे में धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण की एफआईआर दर्ज करा रखी थी।

मंडप से थाना तक का सफर

हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। शादी वाले घर में खुशियों की जगह सन्नाटा पसर गया। घंटों चली पंचायत के बाद यह समझौता हुआ कि लड़का पक्ष, लड़की पक्ष (वाराणसी वाली लड़की) को शादी में हुआ पूरा खर्च एक सप्ताह के भीतर लौटाएगा।

बाहर चलता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा

जब पुलिस दूल्हे को थाने ले जा रही थी, तब लॉन के बाहर जमकर मारपीट की स्थिति बन गई। वधू पक्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर था। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा के अनुसार, फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया है, लेकिन पुणे से आई युवती अपनी कानूनी कार्रवाई पर अड़ी हुई है।

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP