Reprsentative Image 
पुणे

पिंपरी-चिंचवड के थेरगांव में नौ किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) के थेरगांव (Thergaon) में गांजा (Ganja) बेचने आए दो लोगों को वाकड पुलिस (Wakad Police) ने गिरफ्तार किया है। इसमें नौ किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राहुल विट्ठल जाधव (22, निवासी गुलबर्गा, कर्नाटक), शालिवन अप्पाराव वाडी (32, निवासी गुलबर्गा, कर्नाटक) के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप गवारी ने वाकड थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वाकड पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति थेरगांव के एक अस्पताल के सामने गांजा बेचने आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और एक संदिग्ध कार को पकड़ा। कार की तलाशी ली गई तो उसमें 2 लाख 31 हजार 500 रुपए कीमत का 9 किलो 300 ग्राम गांजा मिला।

गांजा बेचने कर्नाटक से पिंपरी-चिंचवड आए थे

पुलिस ने कार में सवार राहुल और शालिवन दोनों को हिरासत में लिया और 7 लाख 52 हजार रुपए की कार, मोबाइल फोन, नकद और गांजा जब्त किया। जांच में पता चला कि राहुल और शालिवन गांजा को बेचने के लिए कर्नाटक से पिंपरी-चिंचवड आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित