Representative Image 
पुणे

पुणे में 16 लाख के चरस के साथ दो गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

पुणे: दूसरे राज्यों से पुणे (Pune) में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक तस्कर को पुणे पुलिस (Pune Police) के एंटी नारकोटिक्स सेल (Anti Narcotics Cell) ने गिरफ्तार (Pune Police) कर लिया है। उसके पास से 16 लाख 32 हजार का 1 किलो 88 ग्राम चरस जब्त (Charas Seized) किया गया है। बंडगार्डन परिसर में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम अमीर मसिउल्ला खान (24, ताडीवाला रोड) और अतुल गौतम वानखडे (22) है। इस मामले में बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में एनडीपीसी कानून के अनुसार केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अमोल झेंडे के मार्गदर्शन में पुलिस इंस्पेक्टर सुनील थोपटे और उनकी टीम ने की।

पुलिस ने जप्त किया एक किलो 88 ग्राम चरस 

शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों का बड़ा जाल तैयार हो गया है। इसे देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम इन तस्करों पर नजर रख रही है। एंटी नारकोटिक्स सेल-2 की टीम सीमा में गश्त लगा रही थी। इसी दौरान दूसरे राज्य के दो तस्करों के चरस बेचने के लिए ताडीवाला रोड में आने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो 88 ग्राम चरस मिला। इसकी बाजार में कीमत 16 लाख 32 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 लाख का माल जब्त किया है। अमीर खान मूल रुप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जबकि अतुल बुलढाणा का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान