पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pimpri Chinchwad को मिलेगा सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल, खर्च होंगे 340 करोड़ रुपये

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation के एक प्रोजेक्ट के चलते जनरल हॉस्पिटल का काम जारी है। इस अस्पताल का लगभग 53 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक मोशी स्थित 700 बेड के जनरल हॉस्पिटल का काम प्रगति पर है। इस हॉस्पिटल का लगभग 53 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हाल ही में मनपा आयुक्त शेखर सिंह ने इस प्रोजेक्ट का दौरा कर काम की समीक्षा की।

इस मौके पर उन्होंने संबंधित प्रोजेक्ट में गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त विजयकुमार खोराटे, मुख्य अभियंता प्रमोद ऑभासे, अनिल भालसाखले (शहर अभियंता-विद्युत), कार्यकारी अभियंता विजय भोजने सहित नगररचना, विद्युत आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 340 करोड़ 67 लाख रुपये होंगे खर्च यह प्रोजेक्ट दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था जिसे 36 महीने में पूरा करने की समयसीमा तय की गई है।

तय समय में प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना बनाई गई है। मोशी जनरल हॉस्पिटल का प्रोजेक्ट 15 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है जिसके लिए 340 करोड़ 67 लाख रुपये के टेंडर स्वीकार किए गए है यह प्रोजेक्ट ग्राउंड फ्लोर सहित 8 मंजिला एकीकृत चिकित्सा कैंपस के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसका कुल निर्माण क्षेत्र 57,450 वर्गमीटर है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं वाले प्रोजेक्ट्स में से एक होगा।

इसमें आपातकालीन और ट्रॉमा केयर, सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल सुविधाएं, रेडियोलॉजी और डायग्नोस्टिक्स, मनोरोग, बालरोग, प्रसूति एवं रत्रीरोग, इंटेंसिव केयर यूनिट्स, डायलिसिस सेंटर, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर्स और वा शामिल होंगे। आठवीं मंजिल पर कर्मचारियों के लिए प्रोजेक्ट के लिए EDGE व IGBC गोल्ड निवास, हॉस्टल, व्याख्यान सभागार और उपहारगृह (कैंटीन) की व्यवस्था होगी। इस प्रमाणपत्र प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

250 दोपहिया वाहनों के लिए होगी पार्किंग सुविधा

पर्यावरण की दृष्टि से हरित उपायों के रूप में यहा 200 किलोवाट क्षमता के सकटॉप सोलर पैनल, 200 KLD क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सेंसरयुक्त ऊर्जा कुशल एलईडी लाइटिंग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, कम प्रवाह वाले जल उपकरण और ऑर्गेनिक वेस्ट ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट शामिल है। महानगरपालिका ने अग्निशमन सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी विभिन्न उपाय किए हैं। इनमें फायर कर्टन, CO सेसर, स्ट्रेचर-फ्रेंडली रैम्प्स और प्री-एक्शन फायर सिस्टम्स शामिल हैं। बेसमेंट में 274 चार पहिया वाहनों और 250 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा होगी। भविष्य में मोशी कैंपस को एक संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा एच शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसमें 200-वे का ऑन्कोलॉजी हॉस्पिटल, 150 छात्रों के लिए मेडिकल कॉलेज और कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर की व्यवस्था होगी।

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!