कीर्तन कार्यक्रम रद्द। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune News: धनंजय मुंडे का समर्थन करना नामदेव शास्त्री को पड़ा भारी, मराठा समुदाय की चेतावनी के बाद कीर्तन कार्यक्रम रद्द

महाराष्ट्र के पुणे जिले के देहू में वंजारी समुदाय के आध्यात्मिक नेता नामदेव शास्त्री का शुक्रवार के लिए निर्धारित ‘कीर्तन' कार्यक्रम मराठा संगठनों के विरोध तथा स्थानीय पुलिस की ओर से चेतावनी जारी किए जाने के बाद रद्द कर

आंचल लोखंडे

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के देहू में वंजारी समुदाय के आध्यात्मिक नेता नामदेव शास्त्री का शुक्रवार के लिए निर्धारित ‘कीर्तन' कार्यक्रम मराठा संगठनों के विरोध तथा स्थानीय पुलिस की ओर से चेतावनी जारी किए जाने के बाद रद्द कर दिया गया।

श्री भगवानगड संस्थान के प्रमुख शास्त्री ने हाल ही में वंजारी समुदाय से आने वाले राज्य के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) मंत्री धनंजय मुंडे के प्रति समर्थन व्यक्त किया था। बीड जिले में मराठा समुदाय के एक सरपंच की हत्या को लेकर मुंडे को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

सरपंच देशमुख हत्याकांड़ से राजनीतिक विवाद उत्पन्न

ज्ञात हो कि बीड में एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर जबरन वसूली रोकने की कोशिश करने को लेकर मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को 9 दिसंबर 2024 को अगवा कर लिया गया था, बाद में कथित तौर पर प्रताड़ित करके उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से राज्य में राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया है।

मुंडे को बनाया जा रहा निशाना

वंजारी समुदाय के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति शास्त्री ने हाल ही में दावा किया कि मुंडे को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सप्ताहांत में मुंडे से मुलाकात की और इसके बाद उन्होंने सरपंच देशमुख के परिवार के प्रति भी समर्थन व्यक्त किया। शास्त्री का कार्यक्रम शुक्रवार को देहू के पास श्रीक्षेत्र भंडारा डोंगर में होना निर्धारित था, जहां संत तुकाराम महाराज का मंदिर स्थित है। महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कार्यक्रम से बिगड़ सकती है कानून-व्यवस्था

मराठा समाज के सदस्यों ने 1 फरवरी को मंदिर के न्यासियों को एक पत्र सौंपा, जिसमें यह दावा करते हुए शास्त्री के ‘कीर्तन' को रद्द करने का आग्रह किया गया कि उन्होंने सरपंच की हत्या के मामले में मुंडे का बचाव किया है। तलेगाव दाभाडे पुलिस ने भी मंगलवार को मंदिर के न्यासियों को एक पत्र जारी किया, जिसमें चेतावनी दी गई कि यदि ‘कीर्तन' कार्यक्रम होता है तो कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है और मराठा संगठन के सदस्य शास्त्री को निशाना बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

कीर्तन को स्थगित करने का निर्णय

मंदिर के ट्रस्टी बालासाहेब काशिद ने कहा, ‘‘मौजूदा स्थिति और मराठा संगठनों द्वारा प्रस्तुत पत्र तथा पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी को देखते हुए, हमने शुक्रवार को होने वाले नामदेव शास्त्री के कीर्तन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।'' उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लेने से पहले शास्त्री के साथ चर्चा भी की गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक