सुनेत्रा पवार सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में अजितदादा के जाने से महाराष्ट्र अनाथ हो गया, प्रतिमा अनावरण पर भावुक हुईं सुनेत्रा पवार

Ajit Pawar Statue Unveiling Pune: पुणे जिला परिषद में अमित शाह ने दिवंगत अजीत पवार की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान भावुक सुनेत्रा पवार ने उनके अधूरे सपने पूरा करने का संकल्प लिया।

प्रमोद यादव

Highlights

  • पुणे जिला परिषद में दिवंगत अजित पवार की अर्धप्रतिमा का अनावरण किया गया।

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिमा का अनावरण और प्रवेश द्वार के नामकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

  • सुनेत्रा पवार ने अजितदादा के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प जताया।

  • पुणे रिंग रोड को अजित पवार का नाम देने की मांग जिला परिषद अध्यक्ष वीरधवल जगदाले ने रखी।

Sunetra Pawar Emotional Speech: पुणे में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पुणे जिले के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। जिला परिषद से उनका विशेष लगाव था। आज उसी जिला परिषद में उनकी प्रतिमा का अनावरण होना मेरे लिए बेहद भावुक क्षण है।

उनके जाने से महाराष्ट्र अनाथ हो गया है, लेकिन उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी लेकर मैं आगे बढ़ रही हूं। न हिम्मत हारूंगी और न पीछे मुड़कर देखूंगी। यह संकल्प उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने व्यक्त किया। 

पुणे जिला परिषद में दिवंगत अजीत पवार की अर्धप्रतिमा का अनावरण और प्रवेश द्वार का नामकरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुनेत्रा पवार बोल रही थीं।

अजीत पवार की अर्धप्रतिमा का अनावरण आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, मंत्री चंद्रकांत पाटिल, दत्तात्रय भरणे, जयकुमार गोरे, अन्ना बनसोडे, माधुरी मिसाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, विधायक दिलीप वलसे पाटिल, योगेश कदम, जिला परिषद अध्यक्ष वीरधवल जगदाले, महापौर मंजुषा नागपुरे, सांसद सुप्रिया सुले, पार्थ पवार और विवेक वलसे पाटिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

पद बढ़ते गए, लेकिन मिट्टी से रिश्ता नहीं बदला

सुनेत्रा पवार ने कहा कि अजितदादा कितने बड़े नेता थे, यह बताने के लिए उनके पदों का उल्लेख करने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र के किसी भी गांव में जाने पर लोगों के चेहरों पर दिखाई देने वाला प्रेम ही उनके काम का असली प्रमाण है।

छत्रपति शिवाजी सहकारी चीनी मिल के संचालक पद से शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष, सात बार विधायक, सांसद, वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री तक पहुंचा। इसके बावजूद ग्रामीण जीवन और अपनी मिट्टी से उनका रिश्ता कभी नहीं बदला।

जिम्मेदारी का एहसास कराएगी प्रतिमा

उन्होंने कहा कि अजितदादा की प्रतिमा और उनके नाम से पहचाना जाने वाला प्रवेश द्वार केवल स्मारक नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने वाली प्रेरणा है।

राज्य में सूखे का संकट होने पर केंद्र और राज्य सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। किसानों को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। सूखे के दौरान किसानों के आँसू पोंछकर उन्हें दोबारा खड़ा करना ही अजितदादा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सुनेत्रा पवार ने कहा कि अजितदादा का सफर भले ही अधूरा रह गया हो, लेकिन उनके सपनों को हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। पुणे जिले के विकास को और गति देकर आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा उनके विकास कार्यों की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। 

एक प्रतिमा में समा नहीं सकता अजितदादा जैसा व्यक्तित्व : एकनाथ शिंदे

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अजित पवार स्पष्टवादी, बेबाक और निर्भीक व्यक्तित्व के नेता थे। उनके स्वभाव में जितनी सख्ती थी, उतना ही अपनापन भी था। प्रशासन पर मजबूत पकड़, विषयों का गहरा अध्ययन और निर्णय लेने की उनकी क्षमता असाधारण थी।

जनहित में लिया गया निर्णय समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, यह उनकी हमेशा कोशिश रहती थी। अजितदादा जैसा व्यक्तित्व किसी एक प्रतिमा में समाहित नहीं हो सकता। शिंदे ने कहा कि अजितदादा का स्वभाव कटहल जैसा था। कटहल बाहर से कांटेदार होता है, लेकिन उसके भीतर मीठे गरे होते हैं।

उनका सख्त और प्रेमपूर्ण, दोनों तरह का स्वभाव हमने अनुभव किया है। राजनीतिक संबंधों से परे रिश्ते निभाने वाले बड़े भाई को खोने का दुख हमेशा रहेगा। निर्णय लेने से लेकर उसके क्रियान्वयन तक वे पूरी योजना बनाते थे। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इस पर उनका विशेष जोर रहता था। उम्र और अनुभव में बड़े होने के बावजूद वे मुझे कई विषयों पर मार्गदर्शन देते थे।

कोट रिंग रोड को दिवंगत अजित पवार का नाम दे 

पुणे रिंग रोड को दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का नाम देने की मांग हैं। उन्होंने सभी जिला परिषद सदस्यों की ओर से यह मांग रखी।  रिंग रोड परियोजना को गति देने के लिए अजीत पवार ने व्यक्तिगत रूप से पहल की थी।

भूमि अधिग्रहण, किसानों से चर्चा और जमीन का कब्जा लेने के लिए उन्होंने सुबह 5.30 से 6 बजे तक मौके पर पहुंचकर बैठकें कीं और किसानों से संवाद किया। उनके प्रयासों से इस महत्वपूर्ण परियोजना का काम शुरू हुआ। इसलिए रिंग रोड को अजितदादा का नाम देना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

- वीरधवल जगदाले, अध्यक्ष,  पुणे जिला परिषद

नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट

देवेंद्र फडणवीस हैं मफलर मैन! रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले- अजित दादा की हत्या के संदिग्धों को बचा रहे CM

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ