सुनेत्रा पवार-पुणे पुलिस (सोर्सः सोशल मीडिया)
पुणे

कोयता गैंग और ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, पुणे में हमले की घटना के बाद सुनेत्रा पवार सख्त

Sunetra Pawars Order: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और पुणे की पालकमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड़ और ग्रामीण पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

अखिलेश तिवारी, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे ग्रामीण पुलिस के कामकाज की समीक्षा की।

  • कोयता गैंग, ड्रग्स माफिया और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • शिवाजीनगर न्यायालय परिसर में हुए जानलेवा हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर दिया।

  • सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में नियमित जांच करने के निर्देश दिए।

Pune Law and Order: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और पुणे जिले की पालकमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि पुणे शहर और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। किसी भी परिस्थिति में आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुणे की शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सुनेत्रा पवार ने पुणे के सरकारी विश्रामगृह में पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे ग्रामीण पुलिस विभाग के कामकाज तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, पिंपरी-चिंचवड़ के पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे, पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार गिल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

हमले की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: सुनेत्रा पवार

बैठक में सुनेत्रा पवार ने शिवाजीनगर न्यायालय परिसर में हुई जानलेवा हमले की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस केवल वारदात होने के बाद कार्रवाई करने तक सीमित न रहे, बल्कि अपराधों को रोकने के लिए पहले से ही प्रभावी कदम उठाए।

उन्होंने आपराधिक गतिविधियों की गोपनीय जानकारी जुटाने वाली पुलिस व्यवस्था को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। अवैध हथियार रखने वालों, कोयता गैंग और ड्रग्स माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उनमें कानून का भय पैदा करने को कहा।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश

सुनेत्रा पवार ने शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखने और नियमित जांच करने को भी कहा। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को अधिक अनुशासित और प्रभावी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिवाजीनगर न्यायालय परिसर की घटना के आधार पर पूरे पुलिस बल की कार्यक्षमता पर सवाल उठाना उचित नहीं है। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन पुलिस विभाग निश्चित रूप से अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करेगा। आने वाले समय में नागरिकों को पुलिस की सक्रियता और कानून का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र; क्या है नंबर गेम?

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार