पुणे

PCMC की सारथी हेल्पलाइन पर मिला अजीबोगरीब जवाब, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

संतोष मिश्रा

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) द्वारा नागरिकों की समस्याओं को जानने और उनके तत्काल निवारण के लिए शुरू की गई सारथी हेल्पलाइन (Sarathi Helpline) से शहर में चर्चा हो रही है। पेविंग ब्लॉक से संबंधित प्रश्न का उत्तर सारथी हेल्पलाइन के डेस्क ने कुछ इस प्रकार से दिया कि शिकायत करने वाले ने सीधे अपने सिर पर हाथ रख लिया।

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका की ओर से आम नागरिकों के लिए सारथी हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस पोर्टल पर नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं को आसानी से उठा सकते हैं। निगडी निवासी प्रदीप पाटिल ने इस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि यमुनानगर में प्लॉट नंबर 400 से 425 के सामने पेविंग ब्लॉक लगा दिया गया है। यह ब्लॉक सीसीटीवी केबल के लिए हटाया गया था। उन्हें दोबारा फिट करने का काम बहुत घटिया तरीके से किया गया है।  24 घंटे के बाद भी नाकाबंदी नहीं की जा सकी है। इस मामले की जांच होनी चाहिए और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  

दिया ये जवाब

प्रदीप पाटिल की इस शिकायत पर मनपा सारथी हेल्पलाइन डेस्क ने बड़ा ही अजीबोगरीब जवाब दिया। जवाब में कहा गया है कि इन कुत्तों का ऑपरेशन हुआ है। हालांकि, इसे नियमों के अनुसार नहीं उठाया जा सकता है। पाटिल द्वारा उठाई गई समस्या और महानगरपालिका की हेल्पलाइन द्वारा दिए गए उत्तर के बीच कोई संबंध नहीं है। अब पिंपरी-चिंचवड़ शहर में इस बात की चर्चा चल रही है कि क्या महानगरपालिका ने पाटिल के सवाल पर किसी दूसरी शिकायत के लिए निकाले गए जवाब को कॉपी पेस्ट कर दिया क्या? इस संबंध में जब महानगरपालिका के अधिकारियों से संपर्क किया तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप