File Photo 
पुणे

पुणे के उरुली कांचन में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

पुणे: पढ़ने के दौरान बेटा लगातार मोबाइल (Mobile) देखता था। इससे उसकी मां (Mother) को काफी गुस्सा आया। इस गुस्से में बेटे का मां से विवाद हो गया। इसके बाद बेटे ने मां को दीवार पर धक्का देने के साथ ही गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी। हत्या करने के बाद बेटे ने मां द्वारा आत्महत्या करने का षड्यंत्र रचा, लेकिन हॉस्पिटल ले जाने के बाद डॉक्टर की जांच में हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने बेटे से पूछताछ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  पुणे के उरुली कांचन में यह घटना हुई। मृत महिला का नाम तसलीम जमीर शेख (37) है। इस मामले में पुलिस ने उसके बेटे जिशान जमीर शेख (18) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इस मामले में लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शेख परिवार उरुली कांचन परिसर में रहता है। जमीर शेख पिगमी एजेंट है, जबकि उसका बेटा जिशान 12वीं में पढ़ता है। तसलीम और उसका बेटा घर पर ही थे। जिशान पढ़ने बैठा था। उसके पिता जमीर नमाज पढ़ने के लिए गए थे। पढ़ने के दौरान जिशान मोबाइल देख रहा था। इससे उसकी मां गुस्से में आ गई। दोनों में विवाद होने लगा। इस विवाद में जिशान ने मां को दीवार पर धक्का दे दिया। इससे नाराज होकर उसकी मां ने बेटे को एक थप्पड़ मारा। इससे जिशान और गुस्से में आ गए और उसने मां की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या को छिपाने का किया प्रयास

उसने मां द्वारा आत्महत्या करने का नाटक किया और ब्लेड से मां की हाथ का नस काट दिया। ससून में चार डॉक्टरों ने शव की जांच की। इसमें गला दबाकर हत्या किए जाने और सिर पर चोट लगने की बात सामने आई। इसकी जानकारी लोणी कालभोर पुलिस को दी गई। पुलिस ने पिता और बेटे से पूछताछ की। इस दौरान बेटे ने घटना की जानकारी देते हुए मां की हत्या की बात कबूल की।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट