शरद पवार बयान  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

Tata Trusts विवाद पर शरद पवार का बड़ा बयान, संवाद और आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन से निकले समाधान

Sharad Pawar Statement: टाटा सन्स व टाटा ट्रस्ट्स विवाद पर शरद पवार ने कहा कि मतभेदों का समाधान विवाद के बजाय संवाद, तय प्रक्रिया और आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के अनुसार होना चाहिए।

रूपम सिंह

Sharad Pawar Statement Tata Sons Tata Trusts Dispute: टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच बढ़ते विवाद के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार ने टाटा समूह' की विरासत, फाउंडर जमशेदजी टाटा की सोच और परोपकारी उद्देश्यों की चर्चा की है। उन्होंने मामले को बातचीत और तय प्रक्रिया के जरिए

सुलझाने की बात कही है। पवार ने कहा कि टाटा समूह के नेतृत्व से जुड़े सवालों का समाधान विवाद के बजाय संवाद, तय प्रक्रिया और आट्रिकल्स ऑफ एसोसिएशन के मुताबिक होना चाहिए। पवार ने कहा कि टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा सन्स की करीब 66% हिस्सेदारी है।

कारोबार के साथ सामाजिक जिम्मेदारी

शरद पवार ने टाटा समूह की विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि समूह की सोच में कारोबार के साथ समाज की सेवा और परोपकार को भी महत्व दिया गया है। इसी संदर्भ में उन्होंने टाटा ट्रस्ट्स की संस्थागत भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

गवर्नेंस व्यवस्था के तहत अधिकारों पर जोर

पवार ने कहा कि टाटा ट्रस्ट्स की भूमिका और अधिकारों को समूह की स्थापित गवर्नेंस व्यवस्था के तहत बनाए रखना जरूरी है। उनके अनुसार विवाद को बढ़ाने के बजाय निर्धारित संस्थागत प्रक्रिया के माध्यम से मतभेदों का समाधान किया जाना चाहिए।

सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों का उल्लेख

शरद पवार ने टाटा समूह से जुड़े विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने समूह की परोपकारी गतिविधियों और समाजोपयोगी संस्थाओं के योगदान को उसकी व्यापक विरासत का हिस्सा बताया।

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे