कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

शनिवार वाडा नमाज विवाद: राहुल डंब्बाले ने सांसद मेधा कुलकर्णी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की

Pune News: शनिवार वाडा नमाज विवाद में रिपब्लिकन युवा मोर्चा नेता राहुल डंब्बाले ने सांसद मेधा कुलकर्णी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुणे पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

आकाश मसने

Shanivarwada Namaz Controversy: पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाडा में कथित नमाज प्रकरण को लेकर शहर में नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में रिपब्लिकन युवा मोर्चा के नेता राहुल डंब्बाले ने राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डंब्बाले ने शुक्रवार को पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व नगरसेवक एड. हाजी कपूर पठान भी उपस्थित थे।

डंब्बाले ने अपने ज्ञापन में कहा कि शनिवार वाडा में नमाज अदा किए जाने के कथित दावे के बाद मेधा कुलकर्णी ने हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं के साथ बिना अनुमति के वहां प्रवेश किया और पुलिस आदेशों की अनदेखी करते हुए "शुद्धिकरण" आंदोलन चलाया। उनका कहना है कि यह कार्य न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती देता है, बल्कि एक सांसद के पद की गरिमा के भी खिलाफ है।

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में कहा गया कि इस घटना से पुणे की सामाजिक सौहार्द्र व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है और शहर में तनाव का माहौल बनने की कोशिश की गई। डंब्बाले ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि 19 अक्टूबर को शनिवार वाडा परिसर में कुछ महिलाओं द्वारा नमाज अदा किए जाने का दावा मेधा कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर किया था, जिसके बाद उन्होंने समर्थकों के साथ स्थल पर जाकर विरोध दर्ज कराया था। पुलिस ने उस दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए थे।

बता दें कि शनिवार वाडा एक ऐतिहासिक स्मारक में स्थित है। यहां तीन अज्ञात महिलाओं ने एक चटाई पर नमाज़ पढ़ी, जबकि इस जगह पर ऐसा करना प्रतिबंधित है। यह घटना शनिवार, 18 अक्टूबर दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे के बीच हुई।

इसके बाद, पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने 19 अक्टूबर देर रात इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने प्राचीन स्मारक, पुरातत्व स्मारक एवं अवशेष अधिनियम के तहत तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें