प्रतीकात्मक तस्वीर  
पुणे

पुणे में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

पुणे: पुणे शहर पुलिस (Pune City Police) के सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ (SSC) ने औंध में मसाज पार्लर (Massage Parlor) की आड़ में देह व्यापार करने वाले मसाज सेंटर का भंडाफोड़ किया है। दरअसल पुलिस को 'द वाइट विलो स्पा' मसाज सेंटर में देह व्यापार की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कुल 6 महिलाओं को रेस्क्यू किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू की गई 6 युवतियों में मुंबई की एक मॉडल भी शामिल हैं और अन्य पांच युवतियां असम और मणिपुर की हैं। पुलिस ने मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है।  पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर का संचालन औंध के कोटबागी अस्पताल के पास रिद्धि लोटस, माधुरी पार्क सीएचएस के एक फ्लैट से किया जा रहा था। स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, इसकी सूचना मिलने पर एक फर्जी ग्राहक को सूचना की पुष्टि के लिए भेजा गया। 

आरोपी CCTV कैमरे से कर रहा था निगरानी

फर्जी ग्राहक ने अतिरिक्त सेवा के लिए भुगतान करने के बाद पुलिस को सतर्क किया। काउंटर पर बैठे सुफियान ने सीसीटीवी में पुलिस को आते देखा। जिसके बाद उसने स्पा का दरवाजा बंद कर दिया। सुफियान दो महिलाओं को लेकर फ्लैट की खिड़की से एसी डक्ट में घुस गया। वहां से वह ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और खिड़की से भागने की कोशिश की। हालांकि उन्हें पकड़ लिया गया।

पड़ोस की इमारत के एक फ्लैट में रखा 

पूछताछ करने पर हिरासत में ली गई युवतियों ने कहा कि उसने महिला कर्मचारियों को पड़ोस की इमारत के एक फ्लैट में रखा है। इसी के आधार पर पुलिस ने वहां जाकर अन्य महिलाओं को मुक्त करवाया। पुलिस ने संबंधित स्पा सेंटर के सहायक प्रबंधक सुफियान जमालुद्दीन अहमद (23) को गिरफ्तार किया है, जबकि स्पा के मालिक वेंकटेश टीपू राठौड़ (38), मैनेजर देवी सिंह उर्फ लीलाधर शंकरसिंह चव्हाण (30), फ्लैट के मालिक अभिनव रामनाथ वाजपेयी और मोना रामनाथ वाजपेयी की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच