गणेश मंडलो में जियो मैपिंग (pic credit; social media) 
पुणे

गणेश मंडलों की सुरक्षा अब हाई-टेक, पुणे पुलिस ने शुरू की ‘जियो मैपिंग’ पहल

Pune News: गणेशोत्सव के दौरा भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुणे पुलिस ने इस साल गणेश मंडलों की जियो मैपिंग की है। इस तकनीक की मदद से पुलिस को मंडलों की सही जानकारी मिलेगी।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: गणेशोत्सव में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुणे पुलिस ने इस साल बड़ा कदम उठाया है। शहर के मध्यवर्ती क्षेत्रों और उपनगरों के प्रमुख गणेश मंडलों का जियो मैपिंग किया गया है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई करना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

कसबा गणपति, श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति, श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट, अखिल मंडई गणपति और तुलशीबाग गणेशोत्सव मंडल जैसे मंडपों पर रोजाना लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं उपनगरों के नामांकित मंडल भी आकर्षण का केंद्र होते हैं। जियो मैपिंग से पुलिस को प्रत्येक मंडल का सटीक स्थान, प्रवेश-द्वार, भीड़ के प्रमुख केंद्र और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगी।

इस तकनीक के जरिए स्थानीय पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रोजाना मंडलों का दौरा करेंगे और उनकी उपस्थिति सिस्टम में दर्ज होगी। इसे पुलिस की डिजिटल हाजिरी भी कहा जा रहा है। इससे जवाबदारी और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित होंगी और मंडलों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।

पुलिस ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अधिक सुरक्षा बंदोबस्त और महिला सुरक्षा के लिए विशेष योजना बनाई है। दसवें दिन तक झांकी और शोभायात्राओं के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग चौकों पर अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।

हालांकि, श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी समस्या इस बार भी सामने आई है। प्रमुख मार्गों और मंडपों के आसपास सार्वजनिक शौचालयों की कमी से लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। लक्ष्मी रोड, तुलशीबाग, शनिवार वाड़ा परिसर और मंडई क्षेत्र में मनपा ने अस्थायी शौचालय तो उपलब्ध कराए हैं, लेकिन भीड़ के अनुपात में यह संख्या बेहद कम है। लंबी कतारें और अस्वच्छता की स्थिति भक्तों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

गणेशोत्सव के दौरान हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था और जियो मैपिंग पहल जहां पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, वहीं नागरिक बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान