रुपाली पाटिल थोंबारे (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: स्थानीय चुनावों से पहले NCP में उथल-पुथल, रूपाली पाटिल ने स्पष्ट की स्थिति

Rupali Patil-Thombre ने NCP (अजीत पवार) से इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि अब तक कोई इस्तीफा नहीं दिया है और यदि जरूरत पड़ी तो अजीत पवार को कार्याध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश करेगी।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में नगर पंचायतों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। वहीं, दूसरी ओर आगामी महानगरपालिका चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने अभी से जोरदार तैयारी शुरू कर दी है।

पालिका चुनाव नजदीक होने के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) पार्टी में बड़ी राजनीतिक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। चर्चा है कि राकांपा के नेता रूपाली पाटिल-ठोंबरे पार्टी से नाराज चल रही हैं। इसी बीच, राजनीतिक गलियारों में रूपाली पाटील द्वारा इस्तीफा दिए जाने की चर्चाएं तेज हो गई।

हालांकि, अब रूपाली पाटिल ने खुद मीडिया से संवाद करते हुए इस पर खुलासा किया है। रूपाली पाटिल ने कुछ मीडिया संस्थानों में छपी इस्तीफे की खबरों का भी खंडन किया है। उन्होंने साफ कहा है कि उन्होंने अभी तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है।

रूपाली पाटील ने क्या कहा?

रूपाली पाटिल ने खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) पार्टी से कोई इस्तीफा नहीं दिया है। कुछ पत्रकारों ने मुझझसे पूछा था कि क्या आप तब तक पार्टी में रहेगी जब तक आपको निकाल नहीं दिया जाता?

तब मैंने कहा था कि अगर ऐसी नौबत आई, तो मेरे पास जी पार्टी का कार्याध्यक्ष पद है, उसका इस्तीफा में अजीत पवार को दे दूंगी, लेकिन अभी तक मैने राष्ट्रवादी के पुणे शहर कार्याध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मैंने प्रश्न के जवाब में सिर्फ यह कहा था कि अगर वैसी स्थिति आई, तो मैं अजीत पवार को इस्तीफा भेज दूंगी। रूपाली पाटिल ने आगे कहा, पुणे की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का विवाद चल रहा है उसके संबंध में में अजीत पवार से मुलाकात करूंगी, मुझे अजीत पवार से न्याय की अपेक्षा है।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा