पीएमआरडीए (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Adani Group को मिला स्वारगेट-कात्रज मेट्रो का ठेका, Pune में मेट्रो कार्यों को नई रफ्तार

PMRDA ने शिवाजीनगर-हिंजवडी मेट्रो रूट को 4 लेन से बढ़ाकर 6 लेन रोड करने का फैसला लिया है। Adani Group को स्वारगेट-कात्रज मेट्रो परियोजना का कॉन्ट्रेक्ट मिला है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) शिवाजी नगर-हिंजवडी मेट्रो रुट के समानांतर स्थित चार लेन सड़क को छह लेन में बदलने जा रहा है। इसके लिए पीएमआरडीए ने 628 करोड़ की लागत का प्लान तैयार किया है।

इससे संबंधित टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और जल्द ही एक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। पीएमआरडीए द्वारा शिवाजीनगर-हिंजवडी मेट्रो रुट का काम शुरू किया गया है। आने वाले कुछ महीने में इस रूट पर मेट्रो शुरू हो जाएगी।

फिलहाल मेट्रो के काम की वजह से बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम लगता है। इसलिए मेट्रो रुट शुरू होने के बाद सर्विस रोड से ट्रैफिक की योजना बनाने के मकसद से मौजूदा चार लेन सड़क को छह लेन में बदला जाएगा।

चौड़ीकरण से भविष्य में ट्रैफिक जाम कम होगा

इस मेट्रो रुट के समानांतर 50 किलोमीटर लंबी सड़क को सीमेंटेड - करके छह लेन का बनाया जाएगा, इसके जरिए बस बे, साइकिल मार्ग, फुटपाथ और दुपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए जगह भी बनाई जाएगी। पीएमआरडीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी कि इसके लिए कुछ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण भी किया जाएगा, इस परियोजना के लिए सर्वेक्षण और रेखांकन (ड्राइंग) किया जाएगा, जिसके लिए एक सलाहकार की नियुक्ति भी की जाएगी।

पीएमआरडीए के अधिकारियों का दावा है कि इन सर्विस रोड के चौड़ीकरण से भविष्य में ट्रैफिक जाम कम होगा। इस चौड़ीकरण से बसों और पूरक (सप्लीमेंट्री) सेवाओं के लिए अलग सेन, पार्किंग की सुविधा देना संभव होगा, जिससे अंतिम चरण तक आवागमन को आसान बनाया जा सकेगा, परियोजना के मसौदे के अनुसार 628 करोड़ का खर्च अपेक्षित है, जिसमें भूमि अधिग्रहण का खर्च भी शामिल है, लेकिन सलाहकार की नियुक्ति के बाद इस लागत में वृद्धि होने की संभावना है।

स्वारगेट-कात्रज मेट्रो परियोजना में अदाणी समूह को 1,644 करोड़ रुपए का ठेका

  • महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (महामेट्रो) ने स्वारगेट से कात्रज तक की 5.46 किलोमीटर की अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए ITD सीमेंटेशन इंडिया (अदाणी समूह की इकाई) को 1,643,88 करोड़ रुपए का ठेका दिया है।
  • महामेट्रो के अतिरिक्त महानिदेशक (जनसंपर्क-प्रशासन) चंद्रशेखर तांबवेकर ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2,954 करोड़ रुपए का फंड मंजूर किया है।
  • छह कंपनियों ने बोली लगाई थीं और 19 सितंबर को टेंडर ओपन किया। गोग्यता, अनुभव और तकनीकी क्षमताओं की जांच के बाद ITD सीमेंटेशन को लोअर बिडर घोषित किया गया।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज