मुंबई और कोंकण में रेड अलर्ट (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Weather Update: बारिश ने मचाया हाहाकार, मुंबई व कोंकण में रेड अलर्ट, तापमान गिरा

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों में अगले 24 घंटों में 204 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।

आंचल लोखंडे

पुणे: महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और शनिवार को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और कोंकण के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों में अगले 24 घंटों में 204 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है। इन इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि का खतरा है। शुक्रवार रात से ही मुंबई में तेज बारिश का सिलसिला जारी है।

नागरिकों से अपील

शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। माटुंगा, सायन, धारावी, कुर्ला और चेंबूर जैसे इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। नगर निगम ने आपदा प्रबंधन कक्ष पूरी तरह सक्रिय कर दिया है और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्यों के अलावा घरों से बाहर न निकलें। बीएमसी ने समुद्र किनारे जाने पर रोक लगा दी है। हाई टाइड के समय समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है। लाइफगार्ड दल और पुलिस बल तटीय इलाकों में तैनात हैं।

तापमान में गिरावट दर्ज

बारिश के चलते मुंबई और कोंकण के जिलों में शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुंबई में अधिकतम तापमान 28–30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24–25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में अधिकतम तापमान 27–29 डिग्री और न्यूनतम 23–25 डिग्री के बीच रहेगा। ठाणे और पालघर जिलों में भी तापमान 28–30 डिग्री तक रह सकता है। बारिश के कारण उमस में कमी आई है, लेकिन लगातार बादल छाए रहने से सूरज की रोशनी कम है। अवैध बांग्लादेशियों की खैर नहीं! महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया आदेश

ठाणे, पुणे, कोल्हापुर, सतारा में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में भी अगले 24 घंटों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। खास तौर पर घाट क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बंद होने की आशंका जताई गई है। पुणे में अधिकतम तापमान 29–31 डिग्री और न्यूनतम 23–24 डिग्री रह सकता है। कोल्हापुर और सतारा में 27–29 डिग्री अधिकतम और 23–24 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है।

विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश जारी

विदर्भ क्षेत्र के नागपुर, अकोला, यवतमाल, चंद्रपुर जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। नागपुर में अधिकतम तापमान 31–33 डिग्री और न्यूनतम 24–26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मराठवाड़ा के औरंगाबाद, लातूर, उस्मानाबाद, नांदेड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

समुद्र में जाना खतरे से भरा

वहां भी तापमान 28–32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अरब सागर में तेज हवाओं (50–60 किमी प्रति घंटा) और ऊंची लहरों के कारण समुद्र में जाना खतरे से खाली नहीं है। मौसम विभाग ने मछुआरों को शनिवार और रविवार को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। तटीय जिलों में रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

प्रशासन ने कसी कमर

राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमें प्रभावित जिलों में तैनात की गई हैं। निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी। स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का निर्णय जिला प्रशासन के हाथ में। सभी जिलों में कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत। संभावित भूस्खलन क्षेत्रों की निगरानी। “कोंकण और मुंबई के तटीय जिलों में अगले 24–48 घंटों में अति भारी वर्षा का खतरा है। लोगों को अत्यंत सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।”

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई