महाराष्ट्र को मानसुन ने किया बाय-बाय (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

महाराष्ट्र को मानसुन ने किया बाय-बाय, थमी बारिश की बुंदे, अब बढ़ेगी ठंड

Maharashtra Weather Alert: पिछले कुछ दिनों में राज्य में वर्षा कम हुई है तथा अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बना हुआ है। और हलकी-हलकी सर्द हवाएं और ठंड ने दस्तक दे दी है।

आंचल लोखंडे

Pune News: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राज्य से वापसी शुरू कर दी है। मानसून मुंबई सहित उत्तरी महाराष्ट्र और राज्य के उत्तरी जिलों से वापस लौट चुका है और अगले 1-2 दिनों में पूरे राज्य से पूरी तरह से विदा होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बारिश कम हुई है और अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

दक्षिण कोंकण और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र को छोड़कर, पूरे राज्य में आसमान साफ़ और मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना जताई है। आइए देखते हैं 12 अक्टूबर को राज्य में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

मुंबई शहर और उपनगरों में बादल छाए रहेंगे

मुंबई शहर और उपनगरों में बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 34° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23° सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे हवा में ठंडक बढ़ सकती है। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है।

पश्चिमी महाराष्ट्र के इन जिलों में शुष्क मौसम

पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा, सांगली और सोलापुर जिलों में धूप और शुष्क मौसम रहने की संभावना है। हालाँकि, कोल्हापुर जिले में कभी-कभार हल्की बारिश होने की संभावना है। इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान 33° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तर महाराष्ट्र के इन जिलों में भी शुष्क मौसम

उत्तर महाराष्ट्र के नासिक, जलगाँव, धुले, नंदुरबार और अहिल्यानगर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिर सकता है, जिससे इन इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।

16 अक्टूबर के बाद मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मराठवाड़ा के 8 जिलों छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, धाराशिव, लातूर, नांदेड़, परभणी और हिंगोली में 16 अक्टूबर तक मौसम साफ, धूप वाला और शुष्क रहेगा। उसके बाद, यानी 16 अक्टूबर के बाद, इन इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विदर्भ में शुष्क मौसम और धूप का अनुमान

विदर्भ में भी अगले 4-5 दिनों तक शुष्क मौसम और धूप खिली रहने की संभावना है। इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस तक रह सकता है। जबकि 16, 17 और 18 अक्टूबर को मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद, दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। इसका कुछ प्रभाव महाराष्ट्र में भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने दिवाली के आसपास प्रदेश में फिर से बारिश के बादल बनने की संभावना जताई है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज