संजय राउत, इनसेट- राहुल गांधी व देवेंद्र फडणवीस सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज से डरी BJP, पुणे पुलिस शर्तों पर भड़के संजय राउत, महायुति पर बोला तीखा हमला

Sanjay Raut On Rahul Gandhi Pune Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुणे में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासत गरमा गई है। संजय राउत ने बीजेपी पर डरने का आरोप लगाया है।

आकाश मसने

Sanjay Raut Attack On BJP: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुणे दौरे को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी आज पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत युवाओं से संवाद करने पहुंच गए हैं। इस आयोजन को लेकर पुणे पुलिस द्वारा लगाई गई सख्त पाबंदियों पर महाविकास अघाड़ी ने तीखा रुख अख्तियार कर लिया है।

संजय राउत ने उठाए भाजपा पर सवाल

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार राहुल गांधी और छात्रों की एकजुटता से डरी हुई है। राउत ने मीडिया से बात करते हुए पुणे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

संयज राउत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राहुल गांधी कोई आम नेता नहीं हैं, वे देश के प्रतिष्ठित नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनके कार्यक्रम के लिए पुलिस ने 30 से ज्यादा शर्तें थोप दी हैं। लोकतंत्र में विपक्ष के नेता के साथ ऐसा बर्ताव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

क्या प्रशासन प्रधानमंत्री पर भी पाबंदियां लगाता है?

शिवसेना (यूबीटी) नेता राउत ने सत्तापक्ष पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि जब प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री या भाजपा के अन्य बड़े नेता पुणे आते हैं, तो क्या प्रशासन उन पर भी ऐसी ही पाबंदियां लगाता है? विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पुणे के बारे में क्या बोले राउत?

पुणे के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए संजय राउत ने कहा कि ये वो भूमि है जिसने देश की आजादी की चिंगारी को हवा दी थी। आज यहीं से छात्रों की जो आवाज उठेगी, वह पूरे देश में गूंजेगी और इसी बदलाव से भाजपा भयभीत है।

क्या है छात्रों की गूंज कार्यक्रम?

बता दें कि राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम आज शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक आरटीओ चौक के पास एसएसपीएमएस कॉलेज ग्राउंड में होगी, जहां हजारों छात्र और छात्राएं राहुल गांधी से सीधा संवाद करेंगे।

छात्रों की गूंज अभियान की शुरुआत राहुल गांधी ने 17 जून को राजस्थान के कोटा से की थी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सवाल उठाना है। जैसे, राष्ट्रीय स्तर पर पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मामले, सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती बेरोजगारी और छात्रों की सुरक्षा। कोटा के बाद देहरादून और प्रयागराज होते हुए यह कारवां आज पुणे पहुंचा है, जिस पर राजनीतिक रार चरम पर है।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम