पुरंदर एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुरंदर एयरपोर्ट के लिए 5000 करोड़ की जरूरत, जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने रखी नई मांगें

Pune News: पुरंदर हवाई अड्डे के लिए 7 गांवों की 3000 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। 5000 करोड़ का खर्च अनुमानित, किसानों ने मुआवजा और एरोसिटी में जमीन बढ़ाने की मांग की।

आकाश मसने

Purandar Airport Land Acquisition News: पुणे जिला अधिकारी जितेंद्र डुडी ने बताया है कि पुरंदर हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण पर अनुमानित पांच हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस परियोजना के लिए सात गांवों में कुल तीन हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

जमीन का मुआवजा बढ़ाकर दिए जाने की किसानों की मांग पर जिला अधिकारी डूडी ने किसानों के साथ चर्चा की है। किसानों ने इस दौरान मांग की कि उनके मुआवजे की राशि में बढ़ोतरी की जाए और प्रस्तावित एरोसिटी परियोजना में 10 प्रतिशत के बजाय उन्हें अधिक जमीन दी जाए।

किसानों को मिलेगी चौगुनी राशि

किसानों ने नवी मुंबई एयरपोर्ट का उदाहरण दिया, जहां अधिग्रहण के दौरान किसानों को 22.5 प्रतिशत जमीन मिली थी। हालांकि वहां उन्हें अधिग्रहण के लिए नकद पैसा नहीं मिला था। पुरंदर के सात गांवों के किसानों को सूचित किया गया है कि उन्हें जमीन के लिए बाजार दर की चौगुनी राशि और उनकी जमीन के 10 प्रतिशत हिस्से के बराबर एरोसिटी में जगह दी जाएगी।

दो और बैठकें होंगी

पुणे जिला अधिकारी डूडी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग राज्य सरकार तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुआवजा कितना देना है, यह राज्य सरकार ही तय करेगी। उन्होंने बताया कि यह बातचीत की पहली बैठक थी और ऐसी दो और बैठकें होंगी।

जमीन की माप पूरी हो चुकी है और निश्चित रूप से कितनी जमीन का अधिग्रहण करना है, इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है। हवाई अधिग्रहण किया जाना है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा