पुणे पुलिस और रतन टाटा (सोर्स-सोशल मीडिया)
पुणे

रतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल

Pune Cyber Fraud Ratan Tata Deepfake Video: रतन टाटा के डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर पुणे की महिला नर्स से 4.09 लाख की ठगी। भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में बीएनएस के तहत केस दर्ज।

अनिल सिंह

Pune Cyber Crime Ratan Tata Fake Video: महाराष्ट्र के पुणे शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक बेहद हैरान कर देने वाला और हाई-टेक तरीका अपनाया है। धोखाधड़ी करने वालों ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड डीपफेक वीडियो बनाकर अंबेगांव निवासी एक 38 वर्षीय महिला नर्स को 4.09 लाख का चूना लगा दिया।

मामले की जांच और पुष्टि के बाद पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) और 'सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम' की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीपफेक वीडियो में 'देश के विकास' के नाम पर मांगी गई थी फंडिंग

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला पुणे के एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। उसे सोशल मीडिया पर उद्योगपति रतन टाटा का एक संदिग्ध वीडियो क्लिप दिखा।

डीपफेक वीडियो में लोगों से भारत के विकास का हवाला देते हुए एक विशेष योजना में पैसे निवेश करने की मार्मिक अपील की गई थी। रतन टाटा की छवि और आवाज पर भरोसा करके महिला ने वीडियो के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर दिया और अपनी पूरी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर दी।

वर्ल्ड ट्रेडेक्स ऐप डाउनलोड करवाकर 11 ट्रांजैक्शन में उड़ाए लाखों

डिटेल्स सबमिट करने के तुरंत बाद पीड़िता के पास 'मनुमोहन' नामक एक व्यक्ति का फोन आया। उसने महिला को 'वर्ल्ड ट्रेडेक्स' (World Tradex) कंपनी में शेयर बाजार निवेश के जरिए भारी मुनाफे का लालच दिया और एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवा दिया।

झांसे में आकर महिला ने 9 अक्टूबर 2024 से 13 जून 2025 के बीच 11 अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए ठगों द्वारा बताए गए खातों में कुल 4,09,100 ट्रांसफर कर दिए।

मुनाफा दिखा पर पैसे नहीं निकले, BNS की धाराओं में केस दर्ज

फर्जी ऑनलाइन पोर्टल पर महिला को अपने निवेश पर भारी रिटर्न तो दिख रहा था, लेकिन जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उससे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर और रकम जमा करने को कहा गया।

ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुणे साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद भारती विद्यापीठ पुलिस ने बीएनएस धारा 318(4) [धोखाधड़ी], 319(2) [पहचान बदलकर ठगी] और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हाल के दिनों में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के डीपफेक वीडियो के बाद यह दूसरा बड़ा मामला सामने आया है।

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO