पुणे मौसम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune Weather Update: 39°C तापमान के बीच पुणे में बारिश और ओले, मौसम ने ली अचानक करवट

Pune Weather Update News: पुणे में भीषण गर्मी के बीच अचानक बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। दिन में तेज धूप के बाद शाम को बदले मौसम से शहर में राहत के साथ हैरानी भी देखने को मिली।

अपूर्वा नायक

Pune Weather Update Heatwave Rain Hailstrom: पुणे में एक ओर जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर अचानक हुए मौसम बदलाव ने सभी को चौंका दिया।

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में चिलचिलाती धूप के बीच हुई ओलावृष्टि ने शहरवासियों को हैरान कर दिया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण सड़कों पर कम आवाजाही देखने को मिली। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और शाम होते-होते गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।

कई इलाकों में ओलावृष्टि

पुणे और पिंपरी-चिंचवड के दापोडी, पिंपरी, नाशिक फाटा, आकुर्डी और चिंचवड़ जैसे इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं वारजे, नांदेड सिटी और सिंहगढ़ रोड क्षेत्र में ओले गिरने से वातावरण में ठंडक महसूस की गई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

तेज हवाओं का अलर्ट

इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम के इस बदलते रुख को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की हिदायत दी गई है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल