पुणे का मौसम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल, शहर में बढ़ी ठिठुरन ठिठुरे पुणेकर, पारा 7 डिग्री के नीचे

IMD Weather Prediction For Pune: पुणे में दिसंबर की कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक गिरा, पाषाण और शिवाजीनगर में ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है।

अपूर्वा नायक

Pune Weather Update: दिसंबर के तीसरे सप्ताह में पुणे के मौसम ने करवट ली है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते शहर और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार को पुणे का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पिछले 24 घंटों में यह 6.9 डिग्री सेल्सियस तक भी गिरा, जो इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शिवाजीनगर और पाषाण जैसे इलाकों में ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है।

दिन के समय खिली धूप

पाषाण में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री और शिवाजीनगर में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन के समय धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन सूर्यास्त के बाद और सुबह के समय कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है।

महाराष्ट्र में, पुणे 66 सहिता शीत लहर की कोई संभावना नहीं है, हालांकि देर रात या तड़के कुछ अलग-थलग इलाकों में हल्का कोहरा बन सकता है। लोग सतर्क रहें - अनुपम कश्यपी, पूर्व हेड वेदर फोरकास्टर, आईएमडी

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत

अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें