पुणे का मौसम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 39°C पार, राहत के आसार नहीं, IMD ने जारी किया गर्मी का अलर्ट

Pune में गर्मी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना नहीं है।

अपूर्वा नायक

Pune Weather Heatwave Temperature Rise: पुणे और इसके उपनगरीय इलाकों में गर्मी ने अब अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से साफ आसमान और तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

शनिवार, 11 अप्रैल को शहर के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले चार दिनों से तापमान 35 डिग्री से ऊपर बना हुआ था, लेकिन अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

Pune में उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

तेज धूप के साथ उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली, क्योंकि गर्म हवाओं और चुभती धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम अधिक चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

IMD ने दी चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है।

सावधानी बरतने की सलाह

विशेषज्ञों ने नागरिकों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, ताकि लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला