(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पुणे

EVM आरोपों पर बवाल: पुणे मतगणना केंद्र में हंगामा, NCP प्रवक्ता पर FIR

Maharashtra News: PMC मतगणना के दौरान ईवीएम बदलने के आरोपों पर विवाद गहराता जा रहा है। हंगामे और सरकारी काम में बाधा के आरोप में एनसीपी प्रवक्ता रूपाली पाटिल-ठोंबरे के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया गया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे महानगर पालिका के हालिया वोटों की गिनती के दौरान हंगामा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता रूपाली पाटिल-ठोंबरे के खिलाफ विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

यह शिकायत मनपा के उप-अभियंता सुधीर अलूरकर ने दर्ज कराई है। रूपाली पाटिल-ठोंबरे ने प्रभाग संख्या 25 और 26 से चुनाव लड़ा था। 16 जनवरी को तिलक रोड स्थित न्यू इंग्लिश स्कूल में जब वोटों की गिनती चल रही थी, तब उन्होंने ईवीएम मशीनों को बदले जाने का गंभीर आरोप लगाया था।

उन्होंने इस संबंध में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, रूपाली पाटिल अपनी शिकायत की रसीद तुरंत दिए जाने की मांग पर अड़ गईं। आरोप है कि वह मतगणना केंद्र पर लगी सुरक्षा जाली पर चढ़ गई और अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा में संवाद किया।

मतगणना केंद्र पर मचे इस 'हाई वोल्टेज ड्रामे' के कारण गणना प्रक्रिया में काफी देर तक बाधा उत्पन्न हुई। सरकारी अधिकारियों द्वारा दी गई पाटिल ने सरकारी आदेशों का उल्लंघन किया और मतगणना में लगे कर्मचारियों के काम में रुकावट पैदा की।

रुपाली ने सभी आरोपों को नकारा

रुपाली ठोंबरे पाटिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है, उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है और कहा कि चुनाव के बाद उन्होंने कोई भी गलत कार्य नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे ऐसे मामलों से डरने वाली नहीं है और पुलिस तथा चुनावी तंत्र को आत्मपरीक्षण करना चाहिए, यदि किसी के दबाव में यह कार्रवाई हुई होगी, तो उसे वे कोई महत्व नहीं देतीं। ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट