सड़क हादसा (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune Road Accident: बाइक सवार की लापरवाही से गई जान, दोनों पर कार्रवाई

Pune Road Accident News: पुणे के विमाननगर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से हुए हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक और बाइक सवार दोनों पर मामला दर्ज किया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: शहर के विमाननगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अंतेश्वर गोविंद सोनकांबले की जान चली गई। इस मामले में विमानतल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस चालक और बाइक सवार, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतक अंतेश्वर मूल रूप से नांदेड़ के रहने वाले थे और वर्तमान में लोहगांव की साठे बस्ती में रह रहे थे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा 10 दिसंबर को उस समय हुआ जब अंतेश्वर अपने परिचित नोहारसिंह पेकैरा (48) की बाइक पर पीछे बैठकर '509' चौक से जा रहे थे।

चौक पर टर्न लेना प्रतिबंधित होने के बावजूद नोहारसिंह ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया और बाइक को गलत दिशा में ले गया। इसी दौरान एक निजी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंतेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस चालक और बाइक सवार दोनों पर केस दर्ज

मृतक के बेटे दीपक सोनकांबले ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दुर्घटना के बाद बाइक सवार नोहारसिंह ने उनके पिता को तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया, समय पर इलाज न मिल पाने के कारण अंतेश्वर की मौत हो गई। पुलिस ने बरा चालक रूपेशकुमार यादव और बाइक सवार नोहारसिंह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक गुंड इस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब