पुणे रेलवे स्टेशन सिक्योरिटी अलर्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए गुप्त कैमरों से जासूसी का खुलासा, पुणे डिवीजन में सुरक्षा बढ़ाई गई

Railway Security Investigation India: गाजियाबाद में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ होने के बाद पुणे रेलवे स्टेशन सहित पूरे मंडल में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

अपूर्वा नायक

Pune Railway Station Security Alert: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ होने के बाद अब इसकी आंच महाराष्ट्र तक पहुंच गई है।

गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों से पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि उन्होंने देश के कई संवेदनशील रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले गुप्त निगरानी कैमरे लगाए थे।

इन कैमरों के जरिए भारतीय रेलवे की गोपनीय गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था का सीधा प्रसारण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को किया जा रहा था। इस इनपुट के मिलते ही पुणे रेलवे स्टेशन सहित पूरे डिवीजन में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

सुरक्षा के तहत एहतियातन कदम

पुणे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी है। एहतियाती कदम उठाते हुए आरपीएफ की विशेष टीमें स्टेशन पर लगे हर सीसीटीवी कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

पुणे डिवीजन की वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रियंका शर्मा ने बताया कि हालांकि अभी तक पुणे स्टेशन के संबंध में कोई विशिष्ट आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से किसी भी जोखिम से बचने के लिए व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

आरपीएफ की साइबर सेल पूरी तरह सक्रिय हुई

  • इस अभियान के तहत रेलवे परिसरों में लगे सभी पुराने और नए कैमरों की भौतिक जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी अनधिकृत या बाहरी उपकरण सिस्टम में सैंध न लगा सके। इसके साथ ही आरपीएफ की साइबर सेल भी पूरी तरह सक्रिय है और डिजिटल गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।
  • पुणे के साथ-साथ डिवीजन के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी निगरानी तंत्र की समीक्षा की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की है कि यदि उन्हें स्टेशन पर कोई लावारिस उपकरण या संदिग्ध वस्तु नजर आए, तो तत्काल सुरक्षा कर्मियों को सूचित करें। सुरक्षा एजेंसियों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश की सुरक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी सीमाओं के पार न जा सके।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते