पुणे सीएफसी (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए मनपा का बड़ा फैसला, बढ़ाया गया सुविधा केंद्रों का समय

Municipal Tax Collection Drive: पुणे मनपा ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वालों के लिए बड़ी राहत दी है।31 मार्च तक सभी नागरिक सुविधा केंद्र छुट्टियों में भी खुले रहेंगे, ताकि लोग आसानी से अपना कर भर सकें।

अपूर्वा नायक

Pune Property Tax Payment Deadline Update: पुणे महानगर पालिका ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

इस निर्णय के तहत शहर के सभी नागरिक सुविधा केंद्र यानी सीएफसी 31 मार्च तक साप्ताहिक और सार्वजनिक छुट्टियों के दिनों में भी खुले रहेंगे। वित्त वर्ष 2025-26 आगामी 31 मार्च को समाप्त हो रहा है और साल के आखिरी दिनों में टैक्स भरने के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है ताकि संपत्ति धारकों को अपना कर जमा करने में आसानी हो सके।

समय सारिणी के अनुसार यह नागरिक सुविधा केंद्र 29 मार्च तक सुबह 9:45 बजे से शाम 4 बजे तक चालू रहेंगे। वहीं वित्त वर्ष के अंतिम दो दिनों यानी 30 और 31 मार्च को इन केंद्रों का समय बढ़ा दिया गया है और ये सुबह 9:45 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।

2025-26

आगामी 31 मार्च को समाप्त हो रहा है और साल के आखिरी दिनों में टैक्स भरने के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कदम उठाया है।

टैक्स कलेक्शन विभाग ने की अपील

विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों और संपर्क कार्यालयों के तहत आने वाले इन केंद्रों के जरिए नागरिक अपने बकाया टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। मनपा के टैक्स कलेक्शन विभाग ने अपील की है कि जिन नागरिकों ने अब तक अपने प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया है वे इस बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठाकर निर्धारित अवधि में अपना कर जमा कर सहयोग करें।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा