पुणे पुलिस ने वीजा अवधि से अधिक समय तक रहने वाली 19 थाई महिलाओं को हिरासत में लिया सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

थाईलैंड की 19 महिलाएं अरेस्ट, बीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रही थी पुणे शहर

Pune Overstaying Foreign Nationals: पुलिस ने कोरेगांव पार्क, मांजरी और मुंढवा में अभियान चलाकर वीजा अवधि समाप्त होने के बाद रह रही थाईलैंड की 19 महिलाओं को हिरासत में लिया। डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • पुणे में थाईलैंड की 19 महिलाएं वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी पुणे में रह रही थीं।

  • कोरेगांव पार्क, मांजरी और मुंढवा में 20 नवंबर को अभियान चलाया गया।

  • पुलिस ने डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की।

Pune Police Detain 19 Thai Women Overstaying Visa: पुणे पुलिस की विशेष शाखा ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रही थाईलैंड की 19 महिलाओं को हिरासत में लिया है। 20 नवंबर को कोरेगांव पार्क, मांजरी और मुंढवा में विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई। सभी महिलाओं को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी पुणे में रह रही थीं महिलाएं

वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रही थाईलैंड की 19 महिलाओं को पुणे पुलिस की विशेष शाखा ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने 20 नवंबर को कोरेगांव पार्क, मांजरी और मुंढवा परिसर में विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। सभी महिलाओं को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी पुणे में रह रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर विशेष शाखा ने जांच और तलाशी अभियान शुरू किया।

गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश पर विशेष शाखा के उपायुक्त डॉ. प्रशांत अमृतकर के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। गोपनीय जानकारी के आधार पर की गई जांच में 19 थाईलैंड की महिलाएं वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई गईं।

पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं व्यावसायिक और विद्यार्थी वीजा पर भारत आई थीं। वीजा की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी उनके पुणे में रहने की जानकारी सामने आई।

दो महीने से चल रहा था अभियान

विशेष शाखा पिछले दो महीनों से वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी पुणे शहर में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान चला रही थी। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अब सभी 19 महिलाओं को उनके देश वापस भेजने के लिए आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द