पुणे नाकाबंदी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

नाकाबंदी के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में पुणे पुलिस ने जब्त की करोड़ों की नकदी, आयकर और चुनाव आयोग एक्शन में

पुणे का मामला सामने आया है, जहां ग्रामीण पुलिस ने टोल बूथ के पर नकदी जब्त किए है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पुलिस ने 21 अक्टूबर की देर शाम नाकाबंदी के दौरान खेड़ शिवपुर टोल बूथ पर नकदी जब्त की।

प्रिया जैस

पुणे: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसी के साथ आचारसंहिता भी लागू हो चुकी है। ऐसे में बड़े पैमाने में नकदी का पकड़ा जाना आचारसंहिता के उल्लंघन के रूप में भी देखा जा सकता है।

पुणे का मामला सामने आया है, जहां ग्रामीण पुलिस ने टोल बूथ के पर नकदी जब्त किए है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पुलिस ने 21 अक्टूबर की देर शाम नाकाबंदी के दौरान खेड़ शिवपुर टोल बूथ पर नकदी जब्त की।

आयकर और चुनाव आयोग एक्शन में

इस मामले के सामने आते ही चुनाव आयोग और आयकर विभाग एक्शन में आ गए है। चुनाव आयोग और आयकर विभाग के अधिकारी जांच के लिए राजगढ़ पुलिस स्टेशन में मौजूद हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने जानकारी दी जब्त की गई नकदी करोड़ों में हो सकती है, फिलहाल इसकी गिनती की जा रही है।

पुणे एसपी ने दी जानकारी

पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने जानकारी दी जब्त की गई नकदी करोड़ों में हो सकती है, फिलहाल इसकी गिनती की जा रही है।

ये खबर मिलते ही चुनाव आयोग के कान खड़े हो गए है, क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान इस प्रकार की चीजें आगामी चुनाव में काफी असर डाल सकती है।

5 करोड़ की नकद राशि जब्त

पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने आगे की जानकारी दी और बताया कि टोल नाके से करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि ये नकदी आयकर विभाग को सौंप दी गई है।

उन्होंने बताया कि, "पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा खेड़ शिवपुर टोल नाका पर नाकाबंदी के दौरान कार में कुल 5 करोड़ रुपये नकद पाई गई। ड्राइवर सहित कार में यात्रा कर रहे चार लोगों से पूछताछ की गई हैं। आगे की जांच के लिए नकदी को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां