Pune Smart City Infrastructure( Source: Social Media ) 
पुणे

पुणे महानगर पालिका की बड़ी योजना: शहर में बनेंगे 8 अंडरग्राउंड हॉकर्स मार्केट, फुटपाथ अतिक्रमण से मिलेगी राहत

Pune Development Projects: पुणे मनपा ने शहर के विकास के लिए अंडरग्राउंड हॉकर्स मार्केट, सारसबाग में ग्लास ब्रिज और पर्वती हिल तक रोपवे जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है।

अंकिता पटेल

Pune Smart City Infrastructure: पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने शहर के समग्र विकास, यातायात सुधार और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा की है।

इनमें दिल्ली के प्रसिद्ध 'पालिका बाजार' की तर्ज पर अंडरग्राउंड हॉकर्स मार्केट, सारसबाग में ग्लास ब्रिज और सारसबाग से पर्वती हिल तक रोपवे जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।

स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने बताया कि शहर में कुल आठ अंडरग्राउंड हॉकर्स मार्केट विकसित किए जाएंगे। इनका मुख्य उद्देश्य फुटपाथों से अतिक्रमण हटाकर फेरीवालों को एक व्यवस्थित और सुरक्षित व्यापारिक स्थान प्रदान करना है।

इन बाजारों के ऊपरी हिस्से में पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, जिससे शहर की पार्किंग समस्या को काफी हद तक सुलझाया जा सकेगा।

सांस्कृतिक और शैक्षणिक विकास का ख्याल

  • प्रशासन ने सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी है।
  • बालगंधर्व रंगमंदिर का पुनर्विकास।
  • गणेश उत्सव संग्रहालय की स्थापना।
  • बाणेर-बालेवाड़ी में सांस्कृतिक हॉल और कोथरूड में आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण।
  • 75 मॉडल स्कूल और दिव्यांगों के लिए विशेष खेल प्रशिक्षण केंद्र।

पर्यटन और धार्मिक स्थलों को प्रोत्साहित करने पर जोर

पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान बनाने के लिए सारसबाग से पर्वती मंदिर तक रोपवे शुरू करने की योजना बनाई गई है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों, विशेषकर बुजुर्गों को टेकड़ी चढ़ने में सुविधा होगी। सारसबाग में एक आकर्षक 'ग्लास ब्रिज' का प्रस्ताव भी है, जो शहर के पर्यटन में नया अध्याय जोड़ेगा। साथ ही, चांदनी चौक में 'शिव सृष्टि परियोजना को भी गति दी जाएगी।

'बुक कैपिटल' के रूप में बनेगी शहर की पहचान

पुणे को "बुक कैपिटल" के रूप में पहचान दिलाने के लिए शहर में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, चार स्थानों पर विशेष 'ग्लोब' संरचनाएं तैयार की जाएंगी, जहां वर्चुअल रियलिटी के माध्यम से नागरिकों को अंतरिक्ष जैसा अनुभव मिलेगा।

स्थानीय व्यापार को मिलेगी गति

  • इन परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन से पुणे की शहरी संरचना अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनेगी।
  • इससे न केवल पर्यटन और रोजगार बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी।
  • इन योजनाओं को समय सीमा के भीतर और प्रभावी ढंग से लागू करना पीएमसी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट