पुणे मनपा अवैध फ्लेक्स अभियान सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में अवैध फ्लेक्स पर मनपा का सख्त रुख, महापौर समेत नेताओं के होर्डिंग पर कसा तंज

Pune PMC Illegal Flex Drive: पुणे मनपा ने अवैध फ्लेक्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए महापौर मंजुषा नागपुरे समेत कई नेताओं के बैनर पर सोशल मीडिया से तंज कसा और अनूठा अभियान शुरू किया है।DINF

रूपम सिंह

Highlights

  • पुणे मनपा ने अवैध फ्लेक्स पर नेताओं को भी घेरा।

  • महापौर, विपक्षी नेता और कांग्रेस गुटनेता के फ्लेक्स निशाने पर।

  • मनपा ने सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा कीं।

  • शहर विद्रुपीकरण पुरस्कार 2026’ से अवैध फ्लेक्स पर तंज।

  • महापौर ने कहा- नियम सभी के लिए समान, कार्रवाई जरूरी।

Pune Municipal Corporation Social Media: पुणे शहर को अवैध फ्लेक्स और विज्ञापन बोर्डों से मुक्त करने के अभियान में पुणे मनपा प्रशासन ने अब राजनीतिक पदाधिकारियों को भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। इस बार प्रशासन ने सीधे महापौर मंजुषा नागपुरे। विपक्षी नेता निलेश निकम और कांग्रेस के गुटनेता एड. रामचंद्र उर्फ चंदूशेठ कदम से जुड़े फ्लेक्स पर सार्वजनिक रूप से तंज कसा है।

मनपा के आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर इन फ्लेक्स की तस्वीरें साझा कर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां की गईं। हालांकि। महापौर और कदम से संबंधित पोस्ट बाद में हटा दी गई। प्रशासन की इस पहल से राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

क्या फोटो नागरिकों ने ही भेजा ?

मनपा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर महापौर मंजुषा नागपुरे के फ्लेक्स की तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया। ड्रेनेज की परेशानी समझ सकते हैं। फ्लेक्स की परेशानी किस बात की? नागरिकों की ओर से भेजी गई इस तस्वीर के माध्यम से प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध फ्लेक्स लगाने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाया।

इसके बाद कांग्रेस के गुटनेता एड। रामचंद्र उर्फ चंदूशेठ कदम के फ्लेक्स को भी निशाने पर लिया गया। उनके फ्लेक्स पर 'हमें चाहिए क्लस्टर योजना। हम नागरिकों के साथ' लिखा था।

इस पर मनपा ने टिप्पणी की। 'हम नागरिकों के साथ हैं। यह बात तो ठीक है। लेकिन फोटो भी नागरिकों ने ही भेजा है।' इस तरह प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के संदेश और उनके व्यवहार के बीच विरोधाभास की ओर इशारा किया।

इससे पहले स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भीमाले से संबंधित फ्लेक्स की तस्वीर भी मनपा के सोशल मीडिया मंच पर साझा की गई थी। विपक्षी नेता निलेश निकम के होर्डिंग पर भी प्रशासन ने व्यंग्य किया है। विसर्जन के समय सितंबर में लगाए गए फ्लेक्स नवंबर तक लगे रहने पर प्रशासन ने सवाल उठाया। साथ ही अगले वर्ष तक होर्डिंग रखने की इच्छा होने पर इसकी लिखित जानकारी देने का विकल्प भी दिया गया।

'शहर विद्रुपीकरण पुरस्कार' से भी निशाना

अवैध फ्लेक्स लगाने वालों को सार्वजनिक रूप से उजागर करने के लिए मनपा ने पुणे शहर विद्रुपीकरण पुरस्कार 2026' नाम से एक अनूठी पहल शुरू की है। इसमें 'ब्रांड़' और 'माननीय' नाम से दो श्रेणियां बनाई गई है। इनके माध्यम से अवैध विज्ञापन लगाने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ राजनीतिक पदाधिकारियों के फ्लेक्स भी सामने लाए जा रहे हैं।

एक और मनपा अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। वहीं दूसरी ओर फ्लेक्स के विरुद्ध भी सख्ती के संकेत दिए जा रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन का यह अभियान केवल सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने तक सीमित रहता है या सभी के अवैध पलेक्स पर समान रूप से कार्रवाई भी होती है।

पुणे महापौर मंजुषा नागपुरे ने बाताया की मनपा की ओर से हमारे फ्लेक्स पर 66 कारवाई की गई है। पहले पुणेकरी में यह धारणा थी कि मनपा अवैध फ्लेक्स पर कार्रवाई तो करती है। लेकिन राजनीतिक नेताओं के फ्लेक्स को छोड़ देती है।

प्रशासन ने हमारे फ्लेक्स पर कार्रवाई कर यह दिखाया है कि नियम सभी के लिए समान है। शहर में अवैध अतिक्रमण और फ्लेक्स के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। किसी को भी शहर का विद्रुपीकरण नहीं करना चाहिए।

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा