पुणे महानगरपालिका (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune-Pimpri Municipal Corporation की अपील, पटाखे 8 से 10 बजे तक ही फोड़ें, प्रदूषण से बचें

दीपावली का त्योहार पास आते ही Pune और Pimpri Chinchwad MNC ने नागरिकों से सावधानीपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। इसके अलावा मनपा ने लोगों को पर्यावरण का ध्यान रखने पर जोर दिया है।

अपूर्वा नायक

Pune/Pimpri Municipal Corporation: पुणे और पिंपरी चिंचवड मनपा ने अपने सीमा में रहने वाले नागरिकों से दीपावली सावधानी के साथ पर्यावरण का ध्यान रखते हुए मनाने की अपील की है।

साथ दीपावली के दौरान आग लगने की घटना, बुजुगों, महिलाओं को कोई परेशानी न हो और तेज आवाज वाले पटाखों से बचकर रहने की अपील की है। दोनों मनपा ने इस खुशियों के त्यौहार को पूरे आनंद और उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा है।

महापालिका प्रशासन ने पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ ऊर्जा की बचत पर भी विशेष जोर देते हुए नागरिकों से "स्वच्छ पुणे, निर्मल पुणे के संकल्प के साथ दीपावली मनाने की अपील की है। यह अपोल मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज बी पी ने की है।

8 से 10 बजे तक ही फोड़ सकेंगे पटाखे

मनपा ने कहा है कि दीपावली के दौरान संभव हो तो पटाखे न फोड़ें। यदि पटाखे छोड़नी है तो रात 8 बजे से 10 बजे तक ही छोड़े। ऐसे पटाखे न छोड़े जिनसे बच्चों, बुजुगों और पशुओं को परेशानी हो। इमारतों के परिसर, अस्पतालों, स्कूलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पटाखे छोड़ना सख्त मना है। साथ ही तेज आवाज वाले पटाखे या लाउड साउंड सिस्टम का इस्तेमाल न करें। नागरिकों को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 2000 और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने की सलाह दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकायत कर प्रशासन को सहयोग देने का भी अनुरोध किया गया है।

सड़क पर न फेंके पुराने कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक वस्तु

दीपावली प्रकाश, आनंद और स्वच्छता का त्यौहार है। इस त्यौहार के मौके पर पिपरी चिंचवड मनपा ने नागरिकों से पर्यावरण अनुकूल और जिम्मेदार तरीके से दीपावली मनाने की अपील की है। दीपावली से पहले हर घर में साफ-सफाई की जाती है। इस दौरान अक्सर पुराने खिलौने, कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, फन्नीचर आदि कई सामान फेंक दिए जाते हैं। इन वस्तुओं की सड़कों पर फेंकने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है और कबरे की मात्रा बढ़ जाती है, लेकिन अगर इन वस्तुओं को सही तरीके से आरआरआर केंद्रों में दिया जाए तो उनका दोबारा उपयोग हो सकता है और जरूरतमंदों को सीधा फायदा मिल सकता है, इसलिए मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से ऐसी वस्तुओं को मनपा द्वारा शुरू किए गए आरआरआर केंद्र में जमा करने की अपील की है।

आप कौन सी वस्तुएं जमा कर सकते हैं?

कितायें, कॉपियां, स्कूली सामग्री, अच्छी स्थिति में कपड़े, चादर, पर्दै, खिलौने, शैक्षणिक उपकरण, घरेलू सामान, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घष्पले और पुनः उपयोग की जा "सकने वाली अन्य वस्तुएं।

"स्वच्छ दीपावली हरित दीपावली" का संदेश

मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे "स्वच्छ दीपावली हरित दीपावली के कांसेप्ट के तहत त्यौहार मनाएं, इस दौरान कचरा प्रबंधन, ध्वनि नियंत्रण और वायु प्रदूषण पर रोक पर विशेष ध्यान दिया दे।

कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत

  • पटाखों की बिक्री के क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की गश्त बढ़ा दी गई है-
  • मेगा फोन से सावधानी संदेश दिए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा नागरिक जागरूक हो।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज