सुप्रिया सुले और अजित पवार (डिजाइन फोटो-सौ. से सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune MNC Election में बड़ा राजनीतिक संकेत, 3 साल बाद एक ही मंच पर साथ आएंगे सुप्रिया-अजित

Maharashtra Local Body Election: पुणे-पीसीएमसी मनपा चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम, अजीत पवार और सुप्रिया सुले तीन साल बाद मंच साझा कर संयुक्त घोषणापत्र जारी करेंगे।

अपूर्वा नायक

Ajit Pawar And Supriya Sule: पुणे और पिंपरी चिंचवड़ मनपा चुनाव को देखते हुए राज्य की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजीत पवार और एनसीपी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले पार्टी विभाजन के लगभग तीन वर्ष बाद पहली बार राजनीतिक मंच साझा करने जा रहे हैं।

शनिवार को दोनों नेता पुणे मनपा चुनाव के लिए एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का संयुक्त चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब हाल ही में दोनों दलों ने अप्रत्याशित रूप से प्री-पोल गठबंधन का ऐलान किया है।

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि चुनाव प्रचार में एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति से कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में गलत संदेश जा रहा था। स्थानीय एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप देशमुख ने बताया कि इस मौके पर एनसीपी (एसपी) के नेता अमोल कोल्हे, एनसीपी की राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार सहित दोनों दलों के कई स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे।

दोनों गुटों में बनी सहमति

उल्लेखनीय है कि अजीत पवार ने प्री-पोल गठबंधन का प्रस्ताव उस समय रखा था, जब भाजपा ने स्पष्ट कर दिया था कि वह निकाय चुनाव में केवल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन करेगी, सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय तक अनिश्चितता बनी रही और नामांकन वापसी के अंतिम दिन जाकर दोनों एनसीपी गुटों में सहमति बनी।

इस गठबंधन को लेकर एनसीपी (एसपी) में असंतोष भी देखने को मिला। पुणे शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने विरोध में इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद सुप्रिया सुले को स्वयं पुणे आकर स्थिति संभालनी पड़ी, उन्होंने स्पष्ट किया था कि स्थानीय इकाई की सहमति के बिना गठबंधन नहीं होगा।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान