पुणे रिंग रोड़ (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune का रिंग रोड प्रोजेक्ट तेजी पर, W5 वायाडक्ट निर्माण निर्णायक चरण में

Pune आउटर रिंग रोड के पश्चिमी हिस्से में निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। पैकेज W5 वायाडक्ट के डेक स्लैब का काम शुरू हो गया है और अब तक 18% कार्य पूरा किया जा चुका है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे की महत्त्वाकांक्षी आउटर रिंग रोड परियोजना शहर के भविष्य की यातायात व्यवस्था को नया आयाम देने के लिए पूरी गति से आगे बढ़ रही है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पश्चिमी भाग में आने वाले पैकेज WS के निर्माण कार्य में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) द्वारा क्रियान्वित की जा रही इस परियोजना का उद्देश्य शहर के भीतर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करना और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को सीधे जोड़ना है।

निर्णायक चरण में पहुंचा वायाडक्ट का काम

मिली जानकारी के अनुसार, पैकेज W5 के तहत निर्मित किए जा रहे वायाडक्ट का कार्य अब एक निर्णायक चरण में पहुंच गया है। जहां डेक स्लैब के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। यह वायाडक्ट इस पैकेज की कनेक्टिविटी को मजबूत करने और भविष्य में भारी वाहनों के बोझ को कुशलता से विभाजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

18 प्रतिशत कार्य पूरा

एमएसआरडीसी अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी रिंग रोड का काम इस समय जोर-शोर से चल रहा है, जिसका अब तक लगभग 18 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। लक्ष्य है कि वर्ष 2026 के अंत तक पश्चिमी हिस्से का 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया जाए, परियोजना के पूर्ण होने से पुणे, पिंपरी-चिंचवड, हवेली, खडकवासला और अन्य उपनगरीय क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या में भारी कमी आने की उम्मीद है।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल