प्रशांत जगताप (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune राजनीति में हलचल, एनसीपी शरद गुट के शहर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Maharashtra Local Body Election: पुणे मनपा चुनाव से पहले एनसीपी (शरद पवार गुट) के शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पिछले दस-बारह दिनों से पुणे महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों के दौरान कई तरह की अफवाहें फैल रही थी। आगे क्या निर्णय लेना है, इसे लेकर मानसिक ऊहापोह की स्थिति भी बनी हुई थी।

स्वास्थ्य पर इसका असर न हो, इस बात का ध्यान रखते हुए सर्बुद्ध से और सभी का सम्मान करते हुए मैंने पार्टी और शहर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। पुणेकरों के मुद्दों के लिए मेरी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी। मैं आगामी महानगरपालिका चुनाव जरूर लड़ेगा।

मैंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।' राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरद पवार गुट) के शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप ने अपना इस्तीफा देते हुए बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कुछ समय पहले ही कहा था कि अगर दोनों एनसीपी एक होती है तो वह इस्तीफा दे देंगे। इन दिनों दोनों एनसीपी के एकसाथ आने की जोरदार चर्चा चल रही है। इसी चर्चा के बीच प्रशांत जगताप ने ऐन मनपा चुनाव से पहले शरद पवार का साथ छोड़ दिया है।

बोले-26 वर्षों तक पार्टी की सेवा की, ऋणी रहूंगा

इस मौके पर प्रशांत जगताप ने कहा कि वर्ष 1999 में हजारों कार्यकर्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हुए थे, मैं भी उनमें से एक था। 26 वर्षों तक मुझे पार्टी में काम करने का अवसर मिला। अजीत पवार के नेतृत्व में और सांसद सुप्रिया सुले के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला, इसके लिए मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा पीएमसी से लेकर महापौर और शहर अध्यक्ष जैसे पद मुझे पार्टी के कारण ही मिले, सभी नेताओं ने मुझे भरपूर सहयोग दिया।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता