पुणे पुलिस कमिश्नर कार्यालय (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में एंटी-नारकोटिक्स सेल के सभी कर्मचारी ट्रांसफर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से विभाग में हड़कंप

Pune Crime Branch की दोनों नारकोटिक्स टीमों के सभी कर्मचारियों का तबादला, दुलमूल प्रदर्शन और वित्तीय अनियमितता की शिकायतों के बाद कार्रवाई। अब नई एंटी-नारकोटिक्स टीम गठित करने की तैयारी।

आकाश मसने

Pune Anti-Narcotics Cell Officials Transferred: पुणे क्राइम ब्रांच की दोनों नारकोटिक्स (एंटी नारकोटिक्स सेल) टीमों के सभी कर्मचारियों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया है। ट्रांसफर का कारण प्रशासनिक बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस बल के भीतर इन ट्रांसफर को लेकर अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

कहा जा रहा है कि दोनों टीमों के दुलमूल प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ वित्तीय अनियमितता से संबंधित बातें सीधे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के कार्यालय तक पहुंची थीं। इस बीच कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद अब वहां काम कर रहे अधिकारियों के भी ट्रांसफर की संभावना जताई जा रही है।

दोनों टीमों थे 30से ज्यादा सदस्य

पुणे शहर में हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने की मुख्य जिम्मेदारी इन दोनों नारकोटिक्स टीमों पर है। इन टीमों में 30 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे। दूसरी ओर, नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार का रुख काफी सख्त रहा है।

पिछले कुछ महीनों से शहर में गांजा, मेफेड्रोन और अन्य नशीले पदार्थों की आवक बड़े पैमाने पर बढ़ी है। इस शहर के कॉलेज परिसरों, होस्टल और पॉश इलाको में ड्रग्स का जाल तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए एंटी नारकोटक्स सेल की टीमों पर जिम्मेदारी और भी अधिक थी।

नई टीम बनाने की योजना

क्राइम ब्रांच में नशीले पदार्थ विरोधी दो अलग टीमें हैं, जिनके जरिए केवल नशीले पदार्थों से संबंधित कार्रवाई की जाती है। लेकिन धीमी कार्रवाइयां और वर्षों से एक ही टीम में कार्यरत कर्मचारियों के 'संपर्क बढ़ने' की कानाफूसी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने इसमें हस्तक्षेप किया और यह बदलाव किया है। माना जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने नशीले पदार्थ विरोधी कार्रवाइयों को नई ताकत देने के लिए एक नई टीम बनाने की योजना शुरू कर दी है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज