महाराष्ट्र निकाय चुनाव (सौ. AI) 
पुणे

PMC Election 2026: महायुति में तकरार, शिवसेना ने भाजपा से मांगी 25 सीटें

Maharashtra Nikay Chunav: पुणे मनपा चुनाव को लेकर महायुति में तनाव बढ़ गया है। शिवसेना (शिंदे गुट) ने भाजपा के सामने 25 सीटों की आधिकारिक मांग रखी है, जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष दिखा।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: आगामी मनपा चुनाव को लेकर महायुति के भीतर खींचतान तेज हो गई है। पुणे में शिवसेना (शिंदे गुट) ने भाजपा के सामने 25 सीटों का नया आधिकारिक प्रस्ताव रखा है।

शिवसेना नेता डॉ नीलम गोर्हे ने शनिवार को एक पत्रकार परिषद में स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वार्डवार 25 उम्मीदवारों की सूची मंत्री उदय सामंत को सौंप दी है, जिसके आधार पर यह मांग की गई है।

इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल और विजय शिवतारे के बीच भी चर्चा हुई है। हालांकि, पाटिल ने साफ किया कि सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा ही लगाई जाएगी। डॉ। गोहें ने जोर देकर कहा कि पार्टी 25 सीटों की मांग पर अडिग है और गठबंधन में 'सम्मानजनक' हिस्सेदारी चाहती है।

सीटों की इस घोषणा के बीच पुणे में शिवसैनिकों का असंतोष फूट पड़ा। दो दिन पहले यह चर्चा उठी थी कि शिवसेना केवल 15 सीटों की मांग कर रही है, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने डॉ नीलम गोर्हे के मॉडल कॉलोनी स्थित आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्या आप शिवसेना को मजबूत कर रही हैं या कमजोर ?, क्या पार्टी भाजपा के इशारों पर चलेगी ? कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से जमीन पर मेहनत करने बालों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

क्षमता के अनुसार मांग

विरोध के बीच डॉ गोर्हे ने अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि नगर परिषद के पिछले प्रदर्शन के आधार पर हमारी क्षमता कहीं अधिक है, 165 में से औसतन 47 सीटें जीतने की हमारी क्षमता थी, लेकिन गठबंधन धर्म निभाते हुए हमने केवल 25 सीटों की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करेगी।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट