(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पुणे

Maharashtra: पुणे मनपा चुनाव में दोस्त ही बने प्रतिद्वंद्वी, 24 सीटों पर सीधी टक्कर

Pune Municipal Election में गठबंधन की कमजोर कड़ियां उजागर हो गई हैं। सीट बंटवारे और एबी फॉर्म विवाद के चलते कांग्रेस, शिवसेना (ठाकरे गुट) और मनसे 14 प्रभागों में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महानगरपालिका चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है।

जबकि सीट वितरण में समन्वय नहीं होने की वजह से कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और मनसे जैसे दलों में 41 में से 14 प्रभाग में मैत्रीपूर्ण लडाई होने की तस्वीर साफ हो गई है।

आठ प्रभाग में कांग्रेस, चार प्रभाग में ठाकरे गुट की शिवसेना, जबकि दो प्रभाग में मनसे के चारों उम्मीदवार एक ही चुनाव चिन्ह पर चुनाव मैदान में उतरे है, जबकि कांग्रेस और ठाकरे शिवसेना 24 सीटो पर एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है।

शिवसेना-मनसे के बीच एक प्रभाग के एक सीट पर दोस्ताना लड़ाई होने की तस्वीर साफ हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) के गठबंधन से अलग होने के बाद पुणे मनपा चुनाव को राजनीतिक स्थिति काफी जटिल हो गई है।

इसके बाद कांग्रेस और शिवसेना (ठाकरे गुट) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था, वहीं शिवसेना और मनसे के बीच भी गठबंधन हुआ था जिसके तहत शिवसेना को अपने कोटे की कुछ सीटें मनसे को देनी थीं।

प्रभाग 36 में मित्र दलों के बीच कड़ा मुकाबला

लेकिन टिकट बटवारे के दौरान तीनों ही दलों ने अतिरिक्त एबी फॉर्म बाट दिए, जिससे गठबंधन के भीतर चल रही खींचतान खुलकर सामने आ गई है। अब इसका सीधा असर चुनावी मैदान में दिखाई दे रहा है, जहां नी अलग-अलग वार्डों में काग्रेस शिवसेना (ठाकरे गुट) और ननसे के उम्मीदवार एक ही सीट पर एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।

इन क्षेत्रों में अब गठबंधन के सहयोगियों के बीच ही 'मैत्रीपूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा, मैत्रीपूर्ण मुकाबलों की स्थिति फुलेनगर-नागपुर चाल (प्रभाग 2) के अ' गुट में बनी है जहां कांग्रेस और शिवसेना (ठाकरे गुट) आमने-सामने हैं। इसी तरह खराडी-वाघोली (प्रभाग 4) के 'ग' गुट और कल्याणीनगर बड़गांव शेरी (प्रभाग 5) के 'य' गुट में भी दोनों दलों के प्रत्याशियों के बीच जंग है।

येरवडा-गांधीनगर (प्रभाग 6) में स्थिति और भी गभीर है क्योंकि यहां चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस और शिवसेना (ठाकरे गुट) ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे है। कोंढवा खुर्द-कोसस्थाग (प्रभाग 19) में कांग्रेस ने सभी चारों सीटों पर दावेदारी पेश की है, जबकि इसी वार्ड में शिवसेना (ठाकरे गुट) और मनसे ने भी दो-दो प्रत्याशी मैदान में उतार दिए है। इसके अलावा घोरपड़े पेठ-समताभूमि (प्रभाग 26) और सहकारनगर-पद्मावती (प्रभाग 36। में भी मित्र दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने जा रहा है।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन