पुणे मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune: टिकट की दौड़ में दस्तावेज बने चुनौती, मनपा ने खोले हेल्प डेस्क

Maharashtra News: पुणे मनपा चुनाव के नामांकन शुरू होते ही उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। नए चेहरों को दस्तावेज जुटाने में दिक्कत, समाधान के लिए मनपा ने हेल्प डेस्क शुरू की है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे महानगर पालिका चुनाव का बिगुल बजते ही शहर का राजनीतिक पारा चढ़ गया है. हालांकि प्रमुख दलों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन टिकट की आस लगाए बैठे संभावित उम्मीदवारों के बीच 'कागजी दंगल' शुरू हो चुका है.

मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पुणे मनपा के क्षेत्रीय कार्यालयों, पुलिस मुख्यालय और बैंकों में दावेदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

नए चेहरों के लिए चुनौती, हेल्प डेस्क का सहारा

अनुभवी उम्मीदवारों की तुलना में पहली बार चुनाव लड़ रहे नए चेहरों के लिए यह प्रक्रिया काफी जटिल है. पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, शौचालय उपयोग का सबूत और ठेकेदार न होने का हलफनामा जुटाने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी समस्या को देखते हुए मनपा ने प्रत्येक वार्ड में 'हेल्प डेस्क' की स्थापना की है, ताकि आवेदकों की शंकाओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके।

वकीलों की फौज भी तैनात

नामांकन पत्र भरने के लिए जरूरी 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (एनओसी) और अन्य प्रमाण पत्र जुटाना उम्मीदवारों के लिए टेढ़ी खीर साचित हो रहा है।निर्वाचन अधिकारी द्वारा दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच किए जाने के डर से उम्मीदवार काफी सतर्क हैं।

कोई तकनीकी खामी न रह जाए, इसके लिए वकीलों की विशेष टीम को दस्तावेजों की छंटनी और हलफनामे तैयार करने को कहा गया है. संपत्ति कर और पानी के बिल की एनओसी' लेने के लिए मनपा कार्यालयों में सुबह से ही गहमागहमी देखी जा रही है।

दस्तावेजों की अनिवार्य लिस्ट से चिंता बढ़ी

  • उम्मीदवारों को नामांकन के साथ निम्नलिखित प्रमुख दस्तावेज जमा करने हैं, लेकिन इन दस्तावेजों की अनिवार्य लिस्ट ने चिता बढ़ा दी, पची फॉर्म राजनीतिक दल का आधिकारिक पत्र, वित्तीय विवरण
  • नए बैंक खाते का विवरण और संपत्ति का हलफनामा
  • वैधता प्रमाण पत्रः जाति प्रमाण पत्र और उसकी वैधता (Caste Validity)
  • शपथ पत्रः आपराधिक रिकॉर्ड, परिवार का विवरण और शौचालय उपयोग का प्रमाण

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह