पुणे मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune MNC में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 से अधिक अधिकारियों के विभाग बदले

Pune Municipal Corporation में प्रशासनिक दक्षता और समन्वय बढ़ाने के लिए 20 से अधिक अधिकारियों के विभाग बदले गए। नए आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए हैं।

अपूर्वा नायक

Pune Municipal Corporation: पुणे मनपा में एक बार फिर बड़े स्तर पर विभागीय फेरबदल किए गए है। मनपा आयुक्त और प्रशासक नवल किशोर राम की मंजूरी के बाद उपायुक्त (सामान्य प्रशासन) विजयकुमार ठोंबरे ने यह आदेश जारी किया है।

नए आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों, उपायुक्तों और विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए है। वहीं कुछ अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खास बात यह है कि अक्टूबर में भी प्रशासनिक तबादले किए गए थे, लेकिन हाल ही में प्रतिनियुक्ति पर आए नए अधिकारियों के कारण अब फिर से कार्य विभाजन में संशोधन किया गया है।

और इसी वजह से प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं। मनपा सूत्रों के अनुसार इस फेरबदल का मकसद प्रशासनिक समन्वय और कार्यक्षमता बढ़ाना है ताकि नागरिक सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से लागू हो सकें। इस आदेश के तहत कुल 20 से अधिक अधिकारियों के विभागों में बदलाव किए गए हैं।

ठोबरे को सौंपा गया दक्षता विभाग का प्रभार

सबसे पहले राहुल जगताप के पास ई-गवर्नेस के साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार यथावत रखा गया है। प्रशांत ठोबरे को प्रॉपर्टी एवं प्रबंधन विभाग के साथ-साथ दक्षता विभाग का भी प्रभार सौंपा गया है। वहीं विजय लांडगे को स्थानीय संस्था कर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह विभाग अविनाश सकपाल के पास था। संतोष वारुले को सांस्कृतिक केंद्र विभाग और रवि पवार को पर्यावरण एवं मोटर वाहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह प्रसाद काटकर को उनके पूर्ववर्ती विभाग में ही बनाए रखा गया है।

संदीप कदम के पास घन कचरा विभाग

सोमनाथ बनकर को अतिक्रमण और अवैध निर्माण निर्मूलन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। किशोरी शिंदे को जोन-1 की उपायुक्त (विशेष) के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक कामकाज का दायित्व सौंपा गया है।

रवि पवार को टैक्स कलेक्शन विभाग के साथ महात्मा फुले वाडा आरक्षित क्षेत्र संपादन तथा खेल विभाग का प्रमुख बनाया गया है। माधव जगताप को आकाश चिन्ह व परमिट विभाग के साथ-साथ उपायुक्त (अग्निशमन विभाग) का पदभार भी सौंपा गया है। जयंत भोसेकर को समाज कल्याण, समाज विकास और पिछड़ा वर्ग शिकायत निवारण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। संदीप खलाटे को झोपड़पट्टी निर्मूलन और पुनर्वसन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि संदीप कदम के पास घन कचरा प्रबंधन विभाग यथावत रखा गया है।

विभागों के बीच बढ़ेगा समन्वय

  • संतोष वारुले को सांस्कृतिक केंद्र विभाग के साथ जोन-2 का प्रभार दिया गया है। अरविंद माली को आपदा प्रबंधन विभाग जबकि अविनाश सकपाल को मीटर वाहन विभाग का कार्य सौंपा गया है। निखिल मोरे के पास भूसंपादन एवं प्रबंधन विभाग यथावत रखा गया है। साथ ही उन्हें जोन-5 का भी कार्यभार सौंपा गया है।
  • आशा राऊत को मध्यवती भंडार और सुरक्षा विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं तुषार बाबर को सूचना एवं जनसंपर्क, सोशल मीडिया तथा मंडई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। महानगरपालिका प्रशासन के अनुसार इस फेरबदल से विभागों के बीच समन्वय बढ़ेगा और नीतिगत निर्णयों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
  • सभी अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने नए विभागों का पदभार संभालने के निर्देश दिए गए है। उप आयुक्त विजयकुमार ठोंबरे द्वारा जारी आदेश की प्रतियां मुंबई स्थित संबंधित मंत्रालयों और पुणे विभागीय आयुक्त कार्यालय को भेजी गई हैं।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट