जबरन कब्जे की कोशिश (सोर्स: नवभारत)
पुणे

पुणे: म्हालुंगे में 105 करोड़ की जमीन पर कब्जे की कोशिश, अरुण खर्डे पाटील समेत दो पर एफआईआर दर्ज

Mhalunge Land Dispute Pune: म्हालुंगे में 105 करोड़ की जमीन पर कब्जे की कोशिश। तीर्थ स्पेसेस की शिकायत पर अरुण खर्डे पाटील व अन्य पर FIR दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच।

गोरक्ष पोफली

Mhalunge 105 Crore Land Case: आईटी हब के पास म्हालुंगे में रियल एस्टेट कंपनी ‘तीर्थ स्पेसेस यूनिट-4 एलएलपी’ की जमीन पर कथित रूप से जबरन कब्जा करने के आरोप में अरुण खर्डे पाटील और प्रसाद खर्डे पाटील के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में बिल्डर अभि विजय रौंदल (33, निवासी मैनहट्टन, पल्लोड फार्म, बाणेर) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

105 करोड़ की नीलामी और जमीन का विवाद

पुलिस के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि म्हालुंगे स्थित सर्वे नंबर 9/10 की करीब 126 आर जमीन शिकायतकर्ता ने 14 फरवरी 2024 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अधिकृत नीलामी के माध्यम से 105 करोड़ 5 लाख रुपये, इसके अलावा स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर खरीदी थी।

शिकायत के मुताबिक, बैंक ने 31 मार्च 2024 को जमीन का कब्जा कंपनी को सौंपा था।शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन पर मौजूद पुरानी सात मंजिला इमारत को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिराया गया था और सरकारी स्तर पर जमीन की मापनी भी कराई गई थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पुणे मेट्रो लाइन-3 के लिए जमीन का कुछ हिस्सा प्रभावित होने के कारण कंपनी को सरकारी मुआवजा मिला था।

जेसीबी और क्रेन से कंपाउंड तोड़ने का आरोप

पुणे पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को सुबह करीब छह बजे अरुण खर्डे पाटील और प्रसाद खर्डे पाटील कथित तौर पर 40 से 50 लोगों के साथ जमीन पर पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया गया। 

शिकायत के मुताबिक, इसके बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से जमीन की पूर्व दिशा में बनी सीमेंट-ईंट की दीवार और पत्रे का कंपाउंड तोड़ा गया। कंपनी के सुरक्षा रक्षकों नितीन वसंत सोनवणे, धनाजी मारुती गाडेकर और शुभम विजय सोनवणे ने इसका विरोध किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस दौरान उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की गई।

जमीन पर संरचना खड़ी करने का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कंपाउंड तोड़ने के बाद जमीन पर अंग्रेजी ‘L’ आकार में लोहे के एंगल और पत्रे लगाए गए, जिससे कथित तौर पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। साथ ही दीवार पर लगा ‘तीर्थ’ नाम का बोर्ड तोड़े जाने का भी आरोप लगाया गया है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर अरुण खर्डे पाटील और प्रसाद खर्डे पाटील के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

नवभारत लाइव के लिये समीर सैय्यद की रिपोर्ट

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा