पुणे मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

खराड़ी-वाघोली ट्रैफिक से राहत की उम्मीद, 3624 करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

Pune Metro Phase 2: IT हब खराड़ी और वाघोली में ट्रैफिक समस्या से जूझ रहे नागरिकों के लिए राहत की खबर है। महामेट्रो ने रामवाड़ी से वाघोली मेट्रो विस्तार के दूसरे चरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।

अपूर्वा नायक

Kharadi Wagholi Traffic Solution: पुणे के प्रमुख आईटी हब खराड़ी और तेजी से विकसित हो रहे वाघोली क्षेत्र में रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से जूझ रहे नागरिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (महामेट्रो) ने पुणे मेट्रो के दूसरे चरण के तहत रामवाड़ी से वाघोली तक मेट्रो विस्तार के लिए निविदाएं आमंत्रित करना शुरू कर दिया है।

महामेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रशेखर तांबवेकर के अनुसार, इस मेट्रो विस्तार परियोजना को केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त मंजूरी मिल चुकी है। कुल 3,624 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉरिडोर को अगले साढ़े तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

डबल डेकर फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगी मेट्रो

इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि 11.63 किलोमीटर लंबा यह पूरा मेट्रो मार्ग एलिवेटेड होगा। यह रूट महाराष्ट्र स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MSIDC) द्वारा बनाए जा रहे 6-लेन डबल डेकर फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा। इससे सड़क और मेट्रो, दोनों स्तरों पर यातायात को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

11 स्टेशन प्रस्तावित

रामवाड़ी से वाघोली तक प्रस्तावित इस मेट्रो विस्तार में कुल 11 स्टेशन बनाए जाएंगे। ये स्टेशन खराड़ी, वाघोली और आसपास के आवासीय व व्यावसायिक इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। खासतौर पर आईटी प्रोफेशनल्स, छात्रों और रोज़ यात्रा करने वाले कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

शहर की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

विशेषज्ञों का मानना है कि इस मेट्रो विस्तार से पुणे के पूर्वी हिस्से की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। इससे न केवल ट्रैफिक जाम घटेगा, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है।

टेंडर प्रक्रिया के बाद तेज होगा काम

महामेट्रो की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि समयबद्ध तरीके से काम पूरा कर इस रूट को यात्रियों के लिए खोलने की पूरी कोशिश की जाएगी।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद