दहेज में चलते महिला ने की आत्महत्या (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: ससुराल की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या, चार आरोपियों पर केस दर्ज

Pune में ससुराल पक्ष की शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 25 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अपूर्वा नायक

Woman Commited Suicide In Pune: शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और तलाक लेने के लिए मानसिक दबाव बनाने से तंग आकर एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

कोंढवा पुलिस ने इस मामले में महिला के पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है। आत्महत्या करने वाली महिला का नाम दिशा नीलेश शाह (25) है। इस मामले में हितश्री संदेश शाह (57) ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति नीलेश शाह, सास संगीता शाह, देवर प्रशांत शाह (तीनों नि। भुगांव) और ननद ममता बोरा (नाशिक) के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दिशा का विवाह नीलेश दिलीप शाह के साथ जैन समुदाय की रीति-रिवाजों के अनुसार 20 दिसंबर 2024 को हुआ था। नीलेश निजी नौकरी करता है। शादी के बाद उसने दिशा को नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया।

तनाव में थीं दिशा

  • शादी के बाद से ही परिवार के सभी सदस्य उसे कई तरह मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे थे। 29 सितंबर को पति नीलेश, संगीता शाह और ममता वोरा दिशा को लेकर उसके मायके आए।
  • ननद ममता वोरा ने शिकायतकर्ता (हिती) से कहा कि दिशा से शादी ही क्यों की। नीलेश ने कहा कि उसे घर-गृहस्थी जमानी नहीं आती। और वे उसे मायके में छोड़कर चले गए।
  • 28 सितंबर को नीलेश और संगीता शाह उसके कपड़े लेकर आए, उस समय नीलेश ने कहा कि वह दिशा से तलाक लेना चाहता है। उन दोनों ने दिशा के साथ झगड़ा किया और गहने छीनकर चले गए। इससे दिशा मानसिक तनाव में थी। 3 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे, शिकायतकर्ता एटीएम से पैसे निकालने गई थीं। जब वे लौटीं, तो दिशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान